४ – कुष्माण्डा

images

ॐ श्रीपरमात्मने नम:

माँ दुर्गा जी के चौथे स्वरूप का नाम कुष्माण्डा है | अपनी मन्द, हलकी हँसी द्वारा अन्ड अर्थात ब्रह्माण्ड को उत्पन्न करने के कारण इन्हें कुष्मांडा कुष्माण्डा देवी के नाम से अभिहित किया गया है |
जब सृष्टि का अस्तितत्व नहीं था, चारों ओर अन्धकार-ही-अन्धकार परिव्याप्त था, तब इन्ही देवी ने अपने ‘इर्षत’ हास्य से ब्रह्माण्ड की रचना की थी | अत: यही सृष्टि की आदि-स्वरूपा, आदि शक्ति हैं | इनके पूर्व ब्रह्माण्ड का अस्तितत्व था ही नहीं |
इनका निवास सूर्यमण्डल के भीतर के लोक में है | सूर्यलोक में निवास करने की क्षमता और शक्ति केवल इन्ही में है | इनके शरीर की कान्ति और प्रभा भी सूर्य के समान ही देदीप्यमान और भास्वर है | इनके तेज की तुलना इन्ही से की जा सकती है | अन्य कोई भी देवी-देवता इनके तेज और प्रभाव की समता नहीं कर सकते | इन्ही के तेज और प्रकाश से दसों दिशाएँ प्रकाशित हो रही हैं | ब्रह्माण्ड की सभी वस्तुओं और प्राणियों में अवस्थित तेज इन्ही की छाया है |
इनकी आठ भुजाएँ हैं | अत: ये अष्टभुजा देवी के नाम से भी विख्यात हैं | इनके सात हाथों में कमश: कमण्डलु, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपुष्प कलश, चक्र तथा गदा है | आठवें हाथ में सभी सिध्दियों और निधियों को देने वाली जपमाला है | इनका वाहन सिंह है | संस्कृत भाषा में कुष्माड कुम्हड़े को कहते हैं | बालियों में कुम्हड़े की बलि इन्हें सर्वाधिक प्रिय है |
नवरात्र-पूजन के चौथे दिन कुष्माण्डा देवी के स्वरूप की ही उपासना की जाती है | इस दिन साधक का मन ‘अनाहत’ चक्र में अवस्थित होता है | अत: इस दिन उसे अत्यन्त पवित्र और अचन्चल मन के कुष्माण्डा देवी के स्वरूप को ध्यान में रखकर पूजा-उपासना के कार्य में लगना चाहिये | माँ कुष्माण्डा की उपासना से भक्तों को समस्त रोग-शोक विनष्ट हो जाते हैं | इनकी भक्ति से आयु, यश, बल और आरोग्य की वृध्दि होती है | माँ कुष्माण्डा अत्यल्प सेवा और भक्तिसे भी प्रसन्न होने वाली हैं | यदि मनुष्य सच्चे ह्रदय से इनका शरणागत बन जाय तो उसे फिर अत्यन्त सुगमता से परम पद की प्राप्ति हो सकती है |
हमे चाहिए कि हम शास्त्रों-पुराणों में वर्णित विधि-विधान के अनुसार माँ दुर्गा की उपासना और भक्ति के मार्ग पर अहर्निश अग्रसर हों | माँ के भक्ति मार्ग पर कुछ ही कदम आगे बढने पर भक्त साधक को उनकी कृपा का सूक्ष्म अनुभव होंने लगता है | यह दु:ख-स्वरूप संसार उसके लिए अत्यन्त सुखद और सुगम बन जाता है | माँ की उपासना मनुष्य को सहज भाव से भवसागर से पार उतारने के लिए सर्वाधिक सुगम और श्रेयस्कर मार्ग है | माँ कुष्माण्डा की उपासना मनुष्य को आधियों-व्याधियों से सर्वथा विमुक्त करके उसे सुख, समृध्दी और उन्नति की ओर ले जाने वाली है | अत: अपनी लौकिक-पारलौकिक उन्नति चाहने वालों को इनकी उपासना में सदैव तत्पर रहना चाहिये |



ॐ श्रीपरमात्मने नम: माँ दुर्गा जी के चौथे स्वरूप का नाम कुष्माण्डा है | अपनी मन्द, हलकी हँसी द्वारा अन्ड अर्थात ब्रह्माण्ड को उत्पन्न करने के कारण इन्हें कुष्मांडा कुष्माण्डा देवी के नाम से अभिहित किया गया है | जब सृष्टि का अस्तितत्व नहीं था, चारों ओर अन्धकार-ही-अन्धकार परिव्याप्त था, तब इन्ही देवी ने अपने ‘इर्षत’ हास्य से ब्रह्माण्ड की रचना की थी | अत: यही सृष्टि की आदि-स्वरूपा, आदि शक्ति हैं | इनके पूर्व ब्रह्माण्ड का अस्तितत्व था ही नहीं | इनका निवास सूर्यमण्डल के भीतर के लोक में है | सूर्यलोक में निवास करने की क्षमता और शक्ति केवल इन्ही में है | इनके शरीर की कान्ति और प्रभा भी सूर्य के समान ही देदीप्यमान और भास्वर है | इनके तेज की तुलना इन्ही से की जा सकती है | अन्य कोई भी देवी-देवता इनके तेज और प्रभाव की समता नहीं कर सकते | इन्ही के तेज और प्रकाश से दसों दिशाएँ प्रकाशित हो रही हैं | ब्रह्माण्ड की सभी वस्तुओं और प्राणियों में अवस्थित तेज इन्ही की छाया है | इनकी आठ भुजाएँ हैं | अत: ये अष्टभुजा देवी के नाम से भी विख्यात हैं | इनके सात हाथों में कमश: कमण्डलु, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपुष्प कलश, चक्र तथा गदा है | आठवें हाथ में सभी सिध्दियों और निधियों को देने वाली जपमाला है | इनका वाहन सिंह है | संस्कृत भाषा में कुष्माड कुम्हड़े को कहते हैं | बालियों में कुम्हड़े की बलि इन्हें सर्वाधिक प्रिय है | नवरात्र-पूजन के चौथे दिन कुष्माण्डा देवी के स्वरूप की ही उपासना की जाती है | इस दिन साधक का मन ‘अनाहत’ चक्र में अवस्थित होता है | अत: इस दिन उसे अत्यन्त पवित्र और अचन्चल मन के कुष्माण्डा देवी के स्वरूप को ध्यान में रखकर पूजा-उपासना के कार्य में लगना चाहिये | माँ कुष्माण्डा की उपासना से भक्तों को समस्त रोग-शोक विनष्ट हो जाते हैं | इनकी भक्ति से आयु, यश, बल और आरोग्य की वृध्दि होती है | माँ कुष्माण्डा अत्यल्प सेवा और भक्तिसे भी प्रसन्न होने वाली हैं | यदि मनुष्य सच्चे ह्रदय से इनका शरणागत बन जाय तो उसे फिर अत्यन्त सुगमता से परम पद की प्राप्ति हो सकती है | हमे चाहिए कि हम शास्त्रों-पुराणों में वर्णित विधि-विधान के अनुसार माँ दुर्गा की उपासना और भक्ति के मार्ग पर अहर्निश अग्रसर हों | माँ के भक्ति मार्ग पर कुछ ही कदम आगे बढने पर भक्त साधक को उनकी कृपा का सूक्ष्म अनुभव होंने लगता है | यह दु:ख-स्वरूप संसार उसके लिए अत्यन्त सुखद और सुगम बन जाता है | माँ की उपासना मनुष्य को सहज भाव से भवसागर से पार उतारने के लिए सर्वाधिक सुगम और श्रेयस्कर मार्ग है | माँ कुष्माण्डा की उपासना मनुष्य को आधियों-व्याधियों से सर्वथा विमुक्त करके उसे सुख, समृध्दी और उन्नति की ओर ले जाने वाली है | अत: अपनी लौकिक-पारलौकिक उन्नति चाहने वालों को इनकी उपासना में सदैव तत्पर रहना चाहिये |

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest
Share on telegram
Share on email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *