“आरती श्री हनुमान जी की”

hanuman 5998488 64024950560700870939141458501175501096176

आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्टदलन रघुनाथ कला की ॥
जाकें डर से गिरिवर काँपे । रोग दोष जाके निकट न झाँके ॥
अंजनि पुत्र महा बलदाई । संतन के प्रभु सदा सहाई ॥
दे बीड़ा रघुनाथ पठाये । लंका जारि सिया सुधि लाये ॥
लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवनसुत वार न लाई ॥
लंका जारि असुर संहारे । सियारामजी के काज संवारे ॥
लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे । लाय संजीवन प्राण उबारे ॥
पैठि पाताल तोरी जम कारे । अहिरावण की भुजा उखारे ॥
बाईं भुजा असुर संहारे । दाईं भुजा सब संत उबारे ॥
सुर नर मुनि जन आरती उतारें । जय जय जय हनुमान उचारें ॥
कंचन थार कपूर की बाती । आरती करत अंजना माई ॥
जो हनुमान जी की आरती गावे । बसि बैकुन्ठ अमर पद पावैं ॥
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्टदलन रघुनाथ कला
, 


Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on pinterest
Share on reddit
Share on vk
Share on tumblr
Share on mix
Share on pocket
Share on telegram
Share on whatsapp
Share on email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *