आरती श्री शिव ओंकारा जी की

lord 4045702 6405582729267638755332

ओम जय शिव ओंकारा स्वामी जय शिव ओंकारा
ब्रह्मा विष्णु सदा शिव अर्द्धांगी धारा । ॐ जय शिव ओंकारा ॥

एकानन चतुरानन पंचानन राजे । हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे
ॐ जय शिव ओंकारा ॥

दो भुज चार चतुर्भुज दश भुज ते सोहे । तीनो रूप निरखते त्रिभुवन मन मोहे
ॐ जय शिव ओंकारा ॥

अक्षमाला वनमाला रुण्डमाला धारी । चन्दन मृगमद सोहे भाले शुभकारी
ॐ जय शिव ओंकारा ॥

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघाम्बर अंगे। सनकादिक ब्रह्मादिक प्रेतादिक संगे
ॐ जय शिव ओंकारा ॥

कर के बीच कमण्डल चक्र त्रिशूल धारी । सुखकारी दुखहारी जगपालन कारी
ॐ जय शिव ओंकारा ॥

ब्रह्मा विष्णु सदा शिव जानत अविवेका। प्रणवाक्षर में शोभित ये तीनो एका
ॐ जय शिव ओंकारा ॥

त्रिगुण स्वामी जी की आरती जो कोई नर गावे। कहत शिवानंद स्वामी मन बांछित फल पावे।।

ॐ जय शिव ओंकारा ॥




Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on pinterest
Share on reddit
Share on vk
Share on tumblr
Share on mix
Share on pocket
Share on telegram
Share on whatsapp
Share on email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *