तुलसीदासजी को वृन्दावन में राम-दर्शन-

।। जय रघुनन्दन जय राधेश्याम ।।

तुलसीदासजी उस समय वृन्दावन में ही ठहरे थे। वे भंडारों में विशेष रुचि नहीं रखते थे लेकिन भगवान शंकर ने गोस्वामीजी को नाभाजी के भंडारे में जाने की आंतरिक प्रेरणा दी।

तुलसीदासजी ने भगवान शंकर की आज्ञा का पालन किया और नाभाजी के भंडारे में जाने के लिए चल दिए। लेकिन थोड़ी देर हो गई। जब गोस्वामीजी वहां पहुंचे तो वह संतों की बहुत भीड़ थी उनको कही बैठने की जगह नहीं मिली तो जहा संतो के जूते-चप्पल (पनहियाँ) पड़े थे वो वही ही बैठ गए। अब सभी संत जन भंडारे का आनंद ले रहे थे और अपने अपने पात्र साथ लाए थे जिसमे प्रसाद डलवा रहे थे। आज भी वृन्दावन की रसिक संत भंडारे में अपने-अपने पात्र लेकर जाते है। तुलसीदासजी कोई पात्र (बर्तन) नही लाये।

अब भंडारा भी था तो खीर का था क्योकि हमारे बांकेबिहारी को खीर बहुत पसंद है आज भी राजभोग में १२ महीने खीर का ही भोग लगता है, अब जो प्रसाद बाँट रहा था वो गोस्वामीजी के पास आये और कहा बाबा- तेरो पात्र कहां है तेरो बर्तन कहां है। बर्तन हो तो कुछ जवाब दे। उसने कहा की बाबा जाओ कोई बर्तन लेकर आओ, मै किसमे तोहे खीर दूँ। इतना कह कर वह चला गया थोड़ी देर बाद फिर आया तो देखा बाबाजी वैसे ही बैठे हैं ,फिर उसने कहा बाबा मैंने तुमसे कहा था की बर्तन ले आओ मै तोहे किसमे खीर दूँ ?

इतना सुनते ही तुलसीदास मुस्कराने लगे और वही पास में एक संत का जूता पड़ा था वो जूता परोसने वाले के सामने कर दिया और कहा इसमें खीर डाल दो। तो वो परोसने वाला तो क्रोधित को उठा बोला- बाबा! पागल होय गयो है का- इसमें खीर लोगे? उलटी सीधी सुनाने लगा संतो में हलचल मच गई श्रीनाभाजी वहाँ दौड़े आये।

तो गोस्वामीजी के आँखों में आंसू भर आये और कहा की ये जूता संत का है और वो भी वृन्दावन के रसिक संत का, और इस जूते में ब्रजरज पड़ी हुई है और ब्रजरज जब खीर के साथ अंदर जाएगी तो मेरा अंतःकरण पवित्र हो जायेगा।

जैसे ही सबने गोस्वामीजी की ये बात सुनी तो उनके चरणों पर गिर पड़े। सर्व बन्धु महान संत के ऐसे दैन्य को देखकर सब संत मंडली अवाक् रह गई सबने उठकर प्रणाम किया। उस परोसने वाले ने तो शतवार क्षमा प्रार्थना की।

ऐसे है तुलसीदास जी महाराज!

धन्य है वृन्दावन, धन्य है वह रज जहां पर हमारे प्यारे और प्यारी जू के चरण पड़े है, ये भूमि राधारानी की भूमि है यदि हम वृन्दावन में प्रवेश करते है तो समझ लेना की ये राधारानी की कृपा है जो हमें वृन्दावन आने का न्यौता मिला।

तुलसीदासजी को वृन्दावन में राम-दर्शन-
तुलसीदासजी जब वृन्दावन आये। तुलसीदासजी जानते थे राम ही कृष्ण हैं, और कृष्ण ही राम है। वृन्दावन में सभी भक्त जन राधे-राधे बोलते है। तुलसीदास जी सोच रहे है कोई तो राम राम कहेगा। लेकिन कोई नही बोलता। जहाँ से देखो सिर्फ एक आवाज राधे राधे। श्री राधे-श्री राधे।

क्या यहाँ रामजी से बैर है लोगो का। देखिये तब कितना सुन्दर उनके मुख से निकला-

वृन्दावन ब्रजभूमि में कहाँ राम सो बेर।
राधा राधा रटत हैं आक ढ़ाक अरू खैर।।

जब तुलसीदास ज्ञानगुदड़ी में विराजमान श्रीमदनमोहनजी का दर्शन कर रहे थे। श्रीनाभाजी एवं अनेक वैष्णव इनके साथ में थे। इन्होंने जब श्रीमदनमोहनजी को दण्डवत प्रणाम किया तो परशुरामदास नाम के पुजारी ने व्यंग किया-

अपने अपने इष्टको, नमन करे सब कोय।
बिना इष्ट के परशुराम नवै सो मूरख होय।।

श्रीगोस्वामीजी के मन में श्रीराम-कृष्ण में कोई भेदभाव नहीं था, परन्तु पुजारी के कटाक्ष के कारण आपने हाथ जोड़कर श्रीठाकुरजी से कहा। हे ठाकुर जी! हे रामजी! मैं जानता हूँ कि आप ही राम हो आप ही कृष्ण हो लेकिन आज आपके भक्त में मन में भेद आ गया है। आपको राम बनने में कितनी देर लगेगी आप राम बन जाइये ना!

कहा कहों छवि आज की, भले बने हो नाथ।
तुलसी मस्तक नवत है, धनुष बाण लो हाथ।।

ये मन की बात बिहारीजी जान गए और फिर देखिये क्या हुआ-

कित मुरली कित चन्द्रिका, कित गोपिन के साथ।
अपने जन के कारणे, कृष्ण भये रघुनाथ।।

देखिये कहाँ तो कृष्णजी बांसुरी लेके खड़े होते है गोपियों और श्रीराधारानी के साथ लेकिन आज भक्त की पुकार पर कृष्ण जी साक्षात् रघुनाथ बन गए है। और हाथ में धनुष बाण ले लिए है। ।। जय कौशल्यानन्दन जय यशोदानन्दन ।।



।। Jai Raghunandan Jai Radheshyam ।।

Tulsidasji was staying in Vrindavan at that time. He was not particularly interested in Bhandaras but Lord Shankar gave Goswamiji the inner inspiration to go to Nabhaji’s Bhandara.

Tulsidasji followed the orders of Lord Shankar and left to go to Nabhaji’s Bhandara. But it took a while. When Goswamiji reached there, there was a huge crowd of saints and he could not find a place to sit, so he sat where the shoes and slippers of the saints were lying. Now all the saints were enjoying the Jan Bhandara and had brought along their respective vessels in which they were offering Prasad. Even today, the Rasik saints of Vrindavan take their respective vessels to the Bhandara. Tulsidasji did not bring any vessel.

Now even if there was a Bhandara, it was of Kheer because our Banke Bihari likes Kheer very much, even today in Rajbhog only Kheer is offered for 12 months, now the one who was distributing the Prasad came to Goswamiji and said Baba – Where are your utensils, where are your utensils. If you have any utensils then give some answer. He said, Baba, go and bring some vessel in which I should put the kheer. Having said this, he left after some time and came back again to see Babaji sitting in the same position, then he said Baba, I told you to bring the vessel in which should I put the kheer?

On hearing this, Tulsidas started smiling and there was a saint’s shoe lying nearby, he presented that shoe to the server and said, put kheer in it. So the server got up and said in anger – Baba! Have you gone mad? Will you take kheer in this? He started reciting Ulti Sidhi, there was a commotion among the saints and Shrinabhaji came running there.

So Goswamiji’s eyes filled with tears and said that this shoe belongs to a saint and that too the Rasik saint of Vrindavan, and Brajraj is lying in this shoe and when Brajraj goes inside with the kheer, my conscience will become pure.

As soon as everyone heard these words of Goswamiji, they fell at his feet. All friends, seeing such a deed of the great saint, the entire saint group was left speechless and everyone stood up and saluted them. The person serving the dish asked for forgiveness.

This is how Tulsidas ji Maharaj is!

Blessed is Vrindavan, blessed is that kingdom where the feet of our dear and beloved Ju lie, this land is the land of Radharani. If we enter Vrindavan then understand that it is by the grace of Radharani that we have been invited to come to Vrindavan.

Ram’s darshan to Tulsidasji in Vrindavan- When Tulsidasji came to Vrindavan. Tulsidasji knew that Ram is Krishna, and Krishna is Ram. In Vrindavan all the devotees say Radhe-Radhe. Tulsidas ji is thinking that someone will say Ram Ram. But no one speaks. Wherever you look, only one voice Radhe Radhe. Shri Radhe-Shri Radhe.

Do people here have hatred towards Ramji? See how beautiful it came out of his mouth then-

Where is Ram so ber in Vrindavan Brajbhoomi? Radha Radha Ratta Hai Aak Dhak Aru Khair.

When Tulsidas was having darshan of Shri Madanmohanji sitting in Gyangudari. Shrinabhaji and many Vaishnavs were with him. When he paid obeisance to Shri Madanmohanji, a priest named Parashuramdas sneered –

Everyone should bow to their loved ones. Without love, Parshuram becomes a fool.

There was no discrimination between Shri Ram and Krishna in Shri Goswamiji’s mind, but due to the sarcasm of the priest, he said to Shri Thakurji with folded hands. Hey Thakur ji! O Lord Rama! I know that you are Ram and you are Krishna, but today there is a difference in the mind of your devotee. How long will it take for you to become Ram? You become Ram!

What should I say about today’s image, even if you have become a Nath. Tulsi’s head is new, take the bow and arrow in your hand.

Bihariji came to know about this matter of mind and then see what happened-

Some with Murli, some with Chandrika, some with Gopin. Because of his people, Krishna fears Raghunath.

See where Lord Krishna used to stand with the flute along with the Gopis and Shri Radharani, but today on the call of the devotee, Lord Krishna has actually become Raghunath. And he has a bow and arrow in his hand. , Jai Kaushalyanandan, Jai Yashodanandan.

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest
Share on telegram
Share on email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *