| यक्ष और युधिष्ठिर संवाद ||

IMG 20220610 WA0003



यक्ष द्वारा युधिष्ठिर से पूछे गए प्रश्न।
व्यास उज्जैन-से

1- सूर्य किस की आज्ञा से उदित होता है?
👉#ब्रह्मा।

2- विपत्ति में मनुष्य का साथी कौन होता है?
👉 #धैर्य।

3- विदेश में मनुष्य का साथी कौन हैं?
👉#विद्या।

4- जीवन का अंतिम सत्य क्या है?
👉#मृत्यु।

5- पृथ्वी से बड़ा कौन है?
👉#माता।

6- आकाश से ऊंचा कौन है?
👉 #पिता।

7- पृथ्वी से भारी कौन है?
👉#पाप।

8- पानी से पतला क्या है?
👉#ज्ञान।

9- सुखी कौन है?
👉#जो ऋणी न हो।

10- संख्या में तिनको से अधिक क्या है?
👉#चिंता।

11- पवन से भी तीव्र गति किसकी है?
👉#मन की

12- आलस्य क्या है?
👉#धर्म न करना आलस्य है।

13- मृत्यु के समीप हुए मनुष्य का साथी कौन है?
👉#दान।

14- सच्चा स्नान कौन सा है?
👉#जो मन का मैल धो दे।

15- काले से काला क्या है?
👉#कलंक।

16- मनुष्य की आत्मा क्या है?
👉 #पुत्र।

17- जगत को किस वस्तु ने ढक रखा है?
👉 #अज्ञान ने।

18- लोक में श्रेष्ठ धर्म क्या है?
👉#दया श्रेष्ठ धर्म है।

19- किस को वश में रखने से शोक नहीं होता?
👉#मन को।

20- लज्जा क्या है?
👉#ना करने योग्य काम लज्जा है।

21- दया क्या है?
👉#सबके सुख की इच्छा करना दया है।

22- राष्ट्र की मृत्यु का कारण क्या होता है?
👉#अराजकता।

23-वास्तव में ब्राह्मणत्व का प्रमाण क्या है? 👉#कुल,चरित्र, शिक्षा,या शास्त्र ज्ञान,कुल, शिक्षा ,या शास्त्र ज्ञान, ब्राह्मणत्वको सिद्ध नहीं करते बल्कि चरित्र ही ब्राह्मणत्व को सिद्ध करता है।

24-धर्म का संपूर्ण सत्य कहां है?
👉#हृदय की गुहा में।

25- जीवन का सबसे बड़ा आश्चर्य क्या है?

👉#मनुष्य का प्रतिदिन मृत्यु होते हुए देखना फिर भी मृत्यु को सत्य न समझना जीवन का सबसे बड़ा आश्चर्य है।

( #महाभारत/ #अरण्य पर्व से )

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest
Share on telegram
Share on email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *