कृष्ण रस पात्र

बरसाने में आज श्री राधिका जी के मुखमंडल पर कुछ उदासी सी छायी देखकर वृषभानु बाबा अति लाड से पूछ रहे हैं लाली का भयो है.आज तोरे मुख पर चिंता सी क्यों दीख रही है लाडो !!

बाबा मन में कछु व्यथा सी हो रही है, बाबा:-क्या बात हुयी लाडो, तो श्री राधिका जी कहने लगी कि नन्द बाबा नित्य प्रति नन्द महल से कृष्ण रस वितरण करें हैं ॥ पुकार पुकार बुलाते हैं कि कृष्ण रस पालो…!!

बाबा दूर दूर से अनेक लोग नित्य अपने अपने पात्र लेकर बाबा के द्वार पर पहुँचते हैं ॥ नन्द बाबा बडी उदारता से कृष्ण रस वितरित करते हैं परंतु उन सभी लोगन के पास जो पात्र होवे हैं वे या तो टूटे फूटे होवें हैं या उनमें छिद्र होवें हैं !!
🌻
कुछ के पात्र ही मलिन होवे तो कोई रिक्त हाथ बिना पात्र ही रस लेने पहुँच जावें हैं। याते ते उन सबन को जो रस मिले वो सबरा बह जावे व्यर्थ चलो जावे। या ते सब बडे दुखी होवें हैं। मो से उन दुखी हृदयों का दुख देखा नहीं जाता !!
🌻
तो लली तू क्या चाहवे है बता क्या करुँ तोरे सुख हित ॥ बाबा मेरो मन करे कि रस तो नन्द भवन से बटे है पर रस कू लेने को पात्र हमारे यहाँ से बांट देवें तो। प्रति दिन हम नन्द बाबा के रस बाँटने से पहले यदि हम सबन रस याचक को पात्र बांट दिया करें !!
🌻
आहा लली तू बडों ही सुंदर बात कही। अब से रस नन्द भवन से बटेगो और रस को पात्र हमारे यहाँ से बटेगो। हाँ यही तो सार है तत्व है कृष्ण रस चाहिये जीव को पर पात्र नहीं उसके पास तो पात्र देने वाली अर्थात् पात्रता देने वाली श्री वृषभानुनंदिनी ही हैं !!
🌻
श्री किशोरी 👣ही कृपा कर जीव को वह पात्रता प्रदान करतीं हैं अपनी परम करुणा के कारण जिसमें कृष्ण रस ठहर सकता है। यह उन पर करुणावरुणालया की परम अहेतु की करुणा ही तो है जो जीव पर जो वे नित्य कृष्ण रस हेतु पात्रता दे रहीं हैं !!
🌻
सो उन्हीं अनन्त करुणा सिंधु कृपा स्वरूपिणी श्री राधिका के श्री चरण कमलों में नित्य यही प्रार्थना है कि “कदा करिष्यसीह मां कृपा कटाक्ष भाजनम् “॥ इस कथा का सार यही है जो लोग भगवान श्री कृष्ण के भक्त हैं उन्हें श्री कृष्ण भक्ति रस पाने के लिए श्री राधे जी के चरणों मे प्रीति लगानी होगी !!
🙏जय जय श्री राधे🙏



Seeing some sadness on Shri Radhika ji’s face today in Barsane, Vrishabhanu Baba is asking Ati Lad. Baba is becoming a turtle in the mind, Baba:-What is the matter, then Shri Radhika started saying that Nand Baba distributes Krishna Ras from Nand Mahal per Nand Mahal. Call calls that Krishna Ras Palo… !! Many people reach Baba’s door with their own characters from far and wide. Nand Baba distributes Krishna juice with great generosity, but all those people who are with all the people are either broken or they have holes !! If only some characters are dirty, then some vacant hands reach without taking the juice. Yate te those sabanas that get the juices, go to waste. Or all of them are very sad. Mo does not see the sorrow of those unhappy hearts !! So what do you want to tell you what you want to do with happiness. Baba should feel that the juice is divided from Nand Bhawan, but if we distribute the juice from us, we should share it from here. Every day, if we distribute the vessel to the saban juice before distributing Nand Baba’s juice !! Aha Lali, you said only beautiful things. From now on, the vessels of Ras Nand Bhawan and the juice are left from us. Yes, this is the essence, Krishna is the essence of Krishna rasa, but he does not have a character, but he has a character who gives eligibility, that is, Shri Vrishabhanunandini is the eligibility !! Mr. Kishori gives him the eligibility to the creature, due to his ultimate compassion in which Krishna Rasa can stay. This is the compassion of Karunavarunalaya’s supreme ahetu on them, which they are giving eligibility for Krishna Rasa on the living being !! So, the same eternal Karuna Sindhu Kripa Swaroopini Shri Radhika’s Shri Charan Kamal is a daily prayer that “Kada Karishyasih Maa Kripa Kataksha Bhajanam”. The essence of this story is this, those who are devotees of Lord Krishna, they will have to love Shri Krishna at the feet of Shri Radhe ji to get Bhakti juice !! Ajay Jai Shri Radhe

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest
Share on telegram
Share on email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *