अपने आपको जानो

download

क्या तुम सचमुच मानते हो कि तुम इस संसार में एक मुसाफिर हो? काम तो ऐसे करते हो जैसे हमेशा यहां रहोगे। मनुष्य दुख से बचने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। जो सुखी होना चाहते हैं वह इसलिए कि दुख से बचें। जिस सराय में तुम हो और जहां सब कुछ बदलता रहता है, वहां तुम करोगे भी तो क्या करोगे? कोई ऐसी चीज है जो तुमको बचा सकती है तो वह है ‘अपने आपको जानो’। तुम दुखी क्यों होते हो? तुम्हारे दुख का कारण कोई और नहीं, तुम स्वयं हो।*

क्यों अपने आपको जानना जरूरी है? जीवन में सच्चा प्यार पाने का तरीका क्या है? प्यार किससे होना चाहिए? प्यार उससे होना चाहिए, जो तुम्हें प्यार दे सके, ऐसा प्यार जिसकी कोई हद नहीं। और, वह प्यार कहां है? वह भी तुम्हारे अंदर ही है। वह चीज जो तुम्हें सबसे बड़ा सुख दे सके, वह भी तुम्हारे अंदर है। जिस शांति को तुम बाहर खोज रहे हो, वह कहां है? वह शांति तुम्हारे अंदर है। जिसने सारी सृष्टि की रचना की है और संचालन करता है, वह भी तुम्हारे अंदर है। जो सचमुच में दया और करुणा का सागर है, वह भी तुम्हारे अंदर है।

केवल इस तरह जीवन को बना सकते हैं संतुलन, ईश्वर का भी मिलेगा साथ

जिसका रूप ही प्रकाश है, वह भी तुम्हारे अंदर है। जिसे जानने से कोई संशय नहीं रहता, वह भी तुम्हारे अंदर है। इसलिए अपने आपको जानना बहुत जरूरी है। यदि अपने आपको नहीं जानोगे तो तुम दुख में फंसे रहोगे। शांति का नाम जरूर लोगे पर शांति क्या है, यह नहीं जान पाओगे। इस दुनिया में शांति का नाम लेने वाले बहुत हैं, पर शांति चीज क्या है यह नहीं जानते। अपने मे लगे रहो अन्तर्मन की खोज अन्दर से करते रहो। जीवन में कभी देदीपयमान होओगे तो कभी खाली लगोगे बाहर से नहीं अन्दर के भाव से भरो।

अब दुनिया के पास झूठ और सच को समझने की शक्ति खत्म हो गई है। इसलिए समझ लो कि तुम किस चीज के पीछे भाग रहे हो। जो तुम्हारे हृदय में विराजता है उससे अपना संबंध बनाओगे, उससे अपना तार जोड़ोगे, तो जो चीजें तुम्हें दुखी करती थीं, वे होंगी जरूर पर तुम्हें दुखी नहीं कर पाएंगी। विद्वान कौन है? जिसके लिए दुख-सुख बराबर है। ना सुख रहेगा और ना ही दुख रहेगा। दुखी हो तो थोड़ी देर इंतजार करो, सुख आएगा। जब सुख चल रहा है तो थोड़ी देर इंतजार करो दुख आएगा। यह चक्र चलता रहता है। दुख सहने वालों में तुम्हारा ही नाम अव्वल नहीं होगा। तुमसे पहले भी लोगों के साथ यह हुआ है।

तुम्हारे अंदर क्रोध है, इसे स्वीकार करने के लिए सब तैयार हैं। पर तुम्हारे अंदर शांति भी है, इस बात को स्वीकार करने के लिए कोई तैयार नहीं है। क्योंकि उसका अनुभव नहीं किया है। जब तक अनुभव नहीं होगा तो जानोगे कैसे कि तुम्हारे अंदर दया है। तुम्हारे अंदर शक्ति है‌। तुम कमजोर नहीं हो। तुम्हारे अंदर बहुत बड़ी शक्ति है। तुम ‘कल’ में रहना जानते हो लेकिन ‘आज’ में रहना तुम नहीं चाहते हो। अपने आप में रहोगे तो तुम ‘आज’ में रहोगे। दुनिया को जानोगे तो तुम ‘कल’ में रहोगे। ‘कल’ में क्या है? कुछ नहीं है। खाली हाथ आए थे, खाली हाथ जाओगे।

सबसे बड़ी बात हिम्मत मत हारो। कोई समस्या तुम्हारे सामने आए, एक बात याद रखना कि तुम उस समस्या से बड़े हो। चींटी कभी हिम्मत नहीं हारती। तुम भी कभी हिम्मत मत हारो। अपने जीवन में अपने आपको समझो। जैसे भी रहो, खुश रहो, शांति में रहो, आनंद लो और फूलो-फलो।



Do you really believe that you are a traveler in this world? You work as if you would always be here. Man is ready to do anything to avoid suffering. Those who want to be happy are to avoid suffering. What will you do even if you do the inn where you are and where everything keeps on changing? There is one thing that can save you, it is ‘Know thyself’. why are you sad No one else is the cause of your misery, you are yourself.*

Why is it important to know yourself? What is the way to find true love in life? Who should be in love? Love should be from the one who can give you love, a love that knows no bounds. And, where is that love? He is also inside you. The thing that can give you the greatest happiness is also inside you. Where is the peace you are looking for outside? That peace is within you. The one who created and governs the whole universe is also within you. The one who is truly the ocean of mercy and compassion is also within you.

Only in this way can life be balanced, God’s support will also be available

Whose form is the light, that too is inside you. Knowing whom there is no doubt, he is also inside you. That’s why it is very important to know yourself. If you do not know yourself, you will be trapped in misery. You will definitely know the name of peace, but you will not be able to know what is peace. There are many people in this world who take the name of peace, but they do not know what is peace. Keep busy with yourself, keep searching for the inner being from within. Sometimes you will be resplendent in life and sometimes you will feel empty, not from outside but fill with inner feeling.

Now the world has lost the power to understand lies and truth. So understand what you are running after. If you make a connection with the one who resides in your heart, if you connect your strings with him, then the things which used to make you sad, they will surely happen but will not be able to make you sad. Who is the scholar? For whom sorrow and happiness are equal. There will be neither happiness nor sorrow. If you are sad, wait for a while, happiness will come. When happiness is going on, wait for a while, sorrow will come. This cycle goes on. Your name will not be the top among those who suffer. This has happened to people before you too.

There is anger in you, everyone is ready to accept it. But there is peace within you, no one is ready to accept that. Because I haven’t experienced it. Unless you have experience, how will you know that there is mercy in you. There is power within you. you are not weak There is great power inside you. You know to live in ‘tomorrow’ but you do not want to live in ‘today’. If you stay in yourself, you will live in ‘today’. If you know the world, you will live in ‘tomorrow’. What’s in ‘tomorrow’? Nothing is there Came empty handed, you will go empty handed.

The biggest thing is don’t give up. If any problem comes in front of you, remember one thing that you are bigger than that problem. An ant never gives up. Don’t you ever give up. Consider yourself in your life. Be happy, be in peace, enjoy and flourish as you are.

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest
Share on telegram
Share on email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *