खोज अंतर्मन में


हृदय से ढूंढने पर ही परमात्मा मिलेंगे। संत महात्मा हमें मार्ग दिखा देंगे, पर लगन का दीपक हमें अपने आप प्रज्वलित करना है। कंटीले रास्तों पर अकेले ही चलना पड़ता है। हम तो क्या करते हैं, गुरु बनाते हैं और सोचते हैं, अब सब कुछ गुरु जी कर देंगे। गुरु जी बनाना पहला पड़ाव है। हमें देखना यह हैं कि हमने गुरु किसलिये बनाया है। गुरू हमारी श्रद्धा और विश्वास के आसन पर विराजमान होते हैं। भगवान को भजते हुए गुरु का स्मरण करने से श्रद्धा और विश्वास प्रकट होगा। हमें जो भी प्राप्त होगा, वह हमारी अंतर्मन की खेती से ही होगा। हम गुरु बनाते हैं, मंदिर में जाते हैं और पाठ करते हैं। जब तक आप श्रद्धा से भगवान को भजते नहीं है, तब तक गुरु और भगवान की कृपा बरसती नहीं है। एक भक्त का भाव होता है, मैं भगवान के दर्शन करना चाहता हूं। भगवान से मिलना चाहता हूं। मेरे भगवान कैसे दिखते होंगे? मैं भगवान का बनना चाहता हूँ। भक्त के दिल के भाव ठहर-ठहर कर उमंग जगाते हैं। भक्त के हृदय का विश्वास दिन प्रतिदिन दृढ़ होता जाता है। भगवान आएंगे और भगवान दर्शन देंगे। भक्त सोचता है- अहो, जीवन की संध्या होने को आई। भगवान कब आओगे ? ये सांस की डोर टूटने की कगार पर है। अवश्य ही मैंने भगवान का सच्चे दिल से ध्यान नहीं लगाया। मुझमे ही खोट भरे हुए हैं, तभी स्वामी ने मुझे अपनाया नहीं है।मेरे पाप कर्म ही अधिक रहे होंगे। भक्त अपने मन और दिल को टटोलता है कि मेरा प्रभु प्राण नाथ से संबंध में कौन सी रुकावट आ रही है। मैं अपने भगवान का पूर्ण रूप से क्यों चिंतन नहीं कर पाता हूं। भगवान के नाम में डुब जाती हूँ। दिल भगवान राम से मिलना चाहता है। भगवान आएंगे, तब क्या मैं अपने आप को संभाल पाऊंगी ? भगवान से मिलन होगा भी या नहीं ?

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest
Share on telegram
Share on email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *