प्रबल प्रेम के पाले पड़ के,
प्रभु को नियम बदलते देखा।

प्रबल प्रेम के पाले पड़ के,
प्रभु का नियम बदलते देखा।
अपना मान भले टल जाए,
भक्त का मान न टलते देखा॥

जिनकी केवल कृपा दृष्टि से,
सकल विश्व को पलते देखा।
उसको गोकुल के माखन पर,
सौ-सौ बार मचलते देखा॥

जिनका ध्यान बिरंची शम्भू,
सनकादिक से न सँभालते देखा।
उसको बाल सखा मंडल में,
लेकर गेंद उछालते देखा॥

जिनके चरण कमल कमला के,
करतल से ना निकलते देखा।
उसको गोकुल की गलियों में,
कंटक पथ पर चलते देखा॥

जिनकी वक्र भृकुटी के भय से,
सागर सप्त उबलते देखा।
उसको माँ यशोदा के भय से,
अश्रु बिंदु दृग ढलते देखा॥

प्रभु को नियम बदलते देखा,
प्रभु को नियम बदलते देखा

❤️ राधे राधे
🧡🧡🧡

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest
Share on telegram
Share on email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *