ॐ इस मैं की खोज ॐ

ॐ आध्यात्मिक दर्शन ॐ
ॐ मैं और ज्ञाता ॐ
ॐ इस मैं की खोज ॐ
ज्ञाता:- पुनः पूछता है।हे मैं तुम कौन हो।
मैं:- हे ज्ञाता जी,जो अपने आप को पहचान लेता है।वह भगवान मैं ही तो हूं।
ज्ञाता:- सुनो तुम भगवान कैसे हो सकते हो। भगवान का सार भाव सुनो, भ= भूमि, ग= गगन,व=वायु, अ= अग्नि , न = नीर अर्थात जल।
मैं:- यह तो बहुवचन मयि व्याख्या है। पांचों तत्वों से मैं नहीं हूं, ये मेरे से हैं। मैं ही भगवान हूं।
ज्ञाता:- और सुनो भगवन् को अनेक ऋषि-मुनियों ने पृथक-पृथक रूप से परिभाषित किया है। जिसमें एक भाव और सुनो । भग+ वान = है भगवान यहां,भग अर्थात योनि जो हमारे पुर्वजों ने 84 लाख बताई गई हैं।जिनका विस्तार पुर्वक श्रीमद्भागवत महापुराण में वेद व्यास जी द्वारा वर्णन किया गया है। योनि= शरीर । संसार में चौरासी प्रकार के शरीर हैं।
वान:- धारण करने वाला। जैसे गाड़ीवान , रथवान, धनवान इत्यादि।भाव:- गाड़ी और रथ को चलाने वाला । गाड़ीवान और रथवान।
इसी प्रकार वान का तात्पर्य शरीर को धारण करने वाला या चलाने वाला। शुद्ध अर्थ भग, शरीर और वान, धारण करने वाला।
और सुनो भगवते :- भग+ वते = भगवते। भग= शरीर। वते= समान,तरह, प्रकार आदि। शरीर में शरीर की तरह। वास=बसने वाले।
शरीर में शरीर की तरह बसने वाले ,तो जब यह शरीर में बसने वाला देह को त्याग देता है तो यह देह ( शरीर) गिर जाता है अर्थात मृत्यु को प्राप्त हो जाता है।
हे मैं तुम बताओ क्या तुमने ही शरीर को धारण किया हुआ है। यदि न तो तुम भगवान कैसे हुएं। क्योंकि इन दोनों के संयोग से ही तो जीवन है। भग+वान=भगवान
विचार कीजिए भगवान कैसे हुएं
धन्यवाद जी

श्रीराधे जय श्री राधे राधे जी

Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on pinterest
Share on reddit
Share on vk
Share on tumblr
Share on mix
Share on pocket
Share on telegram
Share on whatsapp
Share on email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *