अदृश्य वस्त्र और भक्त वत्सल भगवान्



श्रीकृष्ण शयन-कक्ष में कुछ खोज रहे हैं। बार-बार तकिये को उठाकर देख रहे हैं। नीलाभ वक्ष पर रह-रहकर कौस्तुभमणि झूलने लगती है।

रुक्मिणी जी का प्रवेश होता है
रुक्मिणी जी– प्रभो ! आज्ञा करें।

दासी के होते हुए द्वारिकानाथ स्वयं क्या खोज रहे हैं?

श्रीकृष्ण कमर पर हाथ रखकर बोले:-देवी ! यहीं रखे थे वे वस्त्र, कहाँ गये वे वस्त्र ?

प्रभु की आँखों में अश्रु भर आये।

रुक्मिणी  कौन से वस्त्र स्वामी, आपके शयन-सज्जा की सेवा दासी ही करती प्रभु कैसे वस्त्र थे ?

श्रीकृष्ण वे ही जो हमारे सुदामा पहनकर आये थे।

हमने रात को तकिये के नीचे रखे थे।

रुक्मिणी  आपकी व्यवस्था में कोई कैसे हस्तक्षेप कर सकता है ?

विप्रदेव के वस्त्र यहीं रखे हैं, आप विराजें, मैं देती हूँ।

देवी रुक्मिणी ने धुली हुई फटी धोती, एक झोलीनुमा वस्त्र-खण्ड —दोनों को प्रस्तुत कर दिया।

श्रीकृष्ण :– किन्तु देवी ! ये वस्त्र हमें क्यों नहीं दिखे ?

रुक्मिणी :– क्षमा करें नाथ ! आज आपके मित्र जा रहे हैं, सो मित्र वियोग के कारण आपके नेत्र सजल हो गये हैं।

अश्रुपूरित नेत्र होने के कारण वस्त्र अदृष्ट रह गये होंगे।

श्रीकृष्ण :– वस्त्रों को हृदय से लगाते हुए बोले:- धन्य हो देवी !

उत्तरीय पर अश्रुबिंदु टपक पड़े।

रुक्मिणी :– द्वारिकानाथ के मित्र, द्वारिकाधीश के राजमहल से इन्हीं वस्त्रों को पहनकर प्रस्थान करेंगे ?

श्रीकृष्ण :– हाँ देवी ! आये भी तो इन्हीं को पहनकर थे।

रुक्मिणी :– ये कैसी लीला है स्वामी ! जब विप्रदेव आये थे तब और बात थी, अब कुछ और है।

अब पूरी द्वारिका जानती है कि वे आपके बालसखा हैं, प्रिय मित्र हैं।

श्रीकृष्ण  शान्त क्यों हो गयीं ? बोलो ना।

अपने प्रियजनों की कथा सुनना किसे प्रिय नहीं लगता।

रुक्मिणी ने उत्तरीय से प्रभु के आँसू पोंछे ।

रुक्मिणी जिनके प्रेम में प्रभु के आँसू नहीं रुक रहे हैं, उन्हें इन्हीं वस्त्रों में विदा करेंगे कृपानिधान ?

जब नगर के राजपथ पर द्वारिकाधीश के साथ एक निर्धन ब्राह्मण को रथ पर बैठे देखेंगे तो महाजन, राज्यकर्मचारी और प्रजाजन क्या कहेंगे ?

आपकी भक्तवत्सलता को सारा संसार जानता है।

मेरी विनती है कि ब्राह्मण देवता द्वारिकाधीश के मित्र की भाँति पुरे ऐश्वर्य के साथ प्रस्थान करें।

श्रीकृष्ण :– हमारे भक्तों का हमारे ऐश्वर्य के साथ कोई सम्बन्ध नहीं है।

कभी था भी नहीं.

रुक्मिणी :– हमारा तो है प्रभो ! हमारी प्रार्थना पर विचार करें।

श्रीकृष्ण :– वही तो कह रहा हूँ देवी ! कहीं हमारे ऐश्वर्य से गरीब सुदामा का प्रेम आच्छादित न हो जाये, कहीं प्रभुता के समक्ष मित्रता लज्जित न हो जाये।

देवी ! सुदामा यदि धनवान होकर लौटा तो इससे अधिक लज्जाजनक बात उसके लिए कोई न होगी।
.
रुक्मिणी :– किन्तु लोग आपको क्या कहेंगे ? आपके द्वार से दरिद्र कभी दरिद्र नहीं लौटा, भिखारी कभी भिखारी नहीं लौटा…. और आपके मित्र….।
.
श्रीकृष्ण :– और तुम हमारे मित्र को भिखारी बनाकर लौटाना चाहती हो।
.
तुम चाहती हो लोग कहें कि द्वारिका के राजा कृष्ण ने दरिद्र सुदामा को धनवान बनाकर विदा किया।
.
लोग सोचेंगे सुदामा वैभव की याचना लेकर द्वारिका आया था।
.
यह असत्य है – असत्य है।
.
मेरे मित्र सुदामा ने कभी धन-वैभव की याचना नहीं की – कभी नहीं की।
.
इतिहास कहेगा सुदामा कृष्ण के द्वार का भिखारी था…. असम्भव ऐसा कभी नहीं होगा।
.
यह हमारे स्वाभाव के विरुद्ध है, हमारे प्रण के प्रतिकूल है।
.
रुक्मिणी :– क्षमा करें दयासागर ! क्षमा करें।
.
द्वरिकावासी जब कहेंगे महादानी यदुवंशचन्द्र श्रीकृष्ण अपने बाल-सखा को एक पीताम्बर भी न पहना सके।
.
द्वार से विप्र को नंगे पाँव विदा कर दिया – तब हम इन उपलम्भों को कैसे सहन करेंगी ?
.
श्रीकृष्ण :– आँखों में विवशता भरकर बोले– हम विवश हो गए हैं महारानी ! हम क्या करें ?
.
हम जानते हैं, इतिहास कहेगा कि वृष्णिवंश के एक प्रतापी नरेश ने अपने एक मित्र को अत्यन्त विपन्न स्थिति में अपने द्वार से विदा कर दिया, किन्तु एतिहास यह कभी न कहेगा कि जिसके चरणों को कृष्ण ने अपने आँसुओं से धोया, उस दिन ब्राह्मण को अपने द्वार से खाली हाथ क्यों विदा कर दिया ?
.
हम जानते हैं देवी।
.
रुक्मिणी :– नाथ ! जिनके स्वागत के लिए आप नंगे पाँव दौड़ते गए थे, वे विप्रदेव क्या, क्या नंगे पाँव ही राजपथ पर….।
.
श्रीकृष्ण :– देवी ! हमारी विवशता को समझने का प्रयत्न करो।
.
क्या हम मित्र को मित्र के द्वारा भिखारी बन जाने देते?
.
हमारा प्रिय सुदामा हमें चार मुट्ठी चावल देकर जा रहा है।
.
उसके सहज स्नेह और वैराग्य ने हमें अपने हृदय में बन्दी बना लिया।
.
भगवान अश्रुपात कर रहे है और आगे कहते है……….
.
उन चार मुट्ठी चावलों का प्रत्युपहार देने के लिए हमारे पास कुछ भी नहीं है, कुछ भी नहीं है।
.
रुक्मिणी :– भक्तवत्सल भगवान् की जय।।



श्रीकृष्ण शयन-कक्ष में कुछ खोज रहे हैं। बार-बार तकिये को उठाकर देख रहे हैं। नीलाभ वक्ष पर रह-रहकर कौस्तुभमणि झूलने लगती है। रुक्मिणी जी का प्रवेश होता है रुक्मिणी जी- प्रभो ! आज्ञा करें। दासी के होते हुए द्वारिकानाथ स्वयं क्या खोज रहे हैं? श्रीकृष्ण कमर पर हाथ रखकर बोले:-देवी ! यहीं रखे थे वे वस्त्र, कहाँ गये वे वस्त्र ? प्रभु की आँखों में अश्रु भर आये। रुक्मिणी कौन से वस्त्र स्वामी, आपके शयन-सज्जा की सेवा दासी ही करती प्रभु कैसे वस्त्र थे ? श्रीकृष्ण वे ही जो हमारे सुदामा पहनकर आये थे। हमने रात को तकिये के नीचे रखे थे। रुक्मिणी आपकी व्यवस्था में कोई कैसे हस्तक्षेप कर सकता है ? विप्रदेव के वस्त्र यहीं रखे हैं, आप विराजें, मैं देती हूँ। देवी रुक्मिणी ने धुली हुई फटी धोती, एक झोलीनुमा वस्त्र-खण्ड —दोनों को प्रस्तुत कर दिया। श्रीकृष्ण :- किन्तु देवी ! ये वस्त्र हमें क्यों नहीं दिखे ? रुक्मिणी :- क्षमा करें नाथ ! आज आपके मित्र जा रहे हैं, सो मित्र वियोग के कारण आपके नेत्र सजल हो गये हैं। अश्रुपूरित नेत्र होने के कारण वस्त्र अदृष्ट रह गये होंगे। श्रीकृष्ण :- वस्त्रों को हृदय से लगाते हुए बोले:- धन्य हो देवी ! उत्तरीय पर अश्रुबिंदु टपक पड़े। रुक्मिणी :- द्वारिकानाथ के मित्र, द्वारिकाधीश के राजमहल से इन्हीं वस्त्रों को पहनकर प्रस्थान करेंगे ? श्रीकृष्ण :- हाँ देवी ! आये भी तो इन्हीं को पहनकर थे। रुक्मिणी :- ये कैसी लीला है स्वामी ! जब विप्रदेव आये थे तब और बात थी, अब कुछ और है। अब पूरी द्वारिका जानती है कि वे आपके बालसखा हैं, प्रिय मित्र हैं। श्रीकृष्ण शान्त क्यों हो गयीं ? बोलो ना। अपने प्रियजनों की कथा सुनना किसे प्रिय नहीं लगता। रुक्मिणी ने उत्तरीय से प्रभु के आँसू पोंछे । रुक्मिणी जिनके प्रेम में प्रभु के आँसू नहीं रुक रहे हैं, उन्हें इन्हीं वस्त्रों में विदा करेंगे कृपानिधान ? जब नगर के राजपथ पर द्वारिकाधीश के साथ एक निर्धन ब्राह्मण को रथ पर बैठे देखेंगे तो महाजन, राज्यकर्मचारी और प्रजाजन क्या कहेंगे ? आपकी भक्तवत्सलता को सारा संसार जानता है। मेरी विनती है कि ब्राह्मण देवता द्वारिकाधीश के मित्र की भाँति पुरे ऐश्वर्य के साथ प्रस्थान करें। श्रीकृष्ण :- हमारे भक्तों का हमारे ऐश्वर्य के साथ कोई सम्बन्ध नहीं है। कभी था भी नहीं. रुक्मिणी :- हमारा तो है प्रभो ! हमारी प्रार्थना पर विचार करें। श्रीकृष्ण :- वही तो कह रहा हूँ देवी ! कहीं हमारे ऐश्वर्य से गरीब सुदामा का प्रेम आच्छादित न हो जाये, कहीं प्रभुता के समक्ष मित्रता लज्जित न हो जाये। देवी ! सुदामा यदि धनवान होकर लौटा तो इससे अधिक लज्जाजनक बात उसके लिए कोई न होगी। . रुक्मिणी :- किन्तु लोग आपको क्या कहेंगे ? आपके द्वार से दरिद्र कभी दरिद्र नहीं लौटा, भिखारी कभी भिखारी नहीं लौटा…. और आपके मित्र….। . श्रीकृष्ण :- और तुम हमारे मित्र को भिखारी बनाकर लौटाना चाहती हो। . तुम चाहती हो लोग कहें कि द्वारिका के राजा कृष्ण ने दरिद्र सुदामा को धनवान बनाकर विदा किया। . लोग सोचेंगे सुदामा वैभव की याचना लेकर द्वारिका आया था। . यह असत्य है – असत्य है। . मेरे मित्र सुदामा ने कभी धन-वैभव की याचना नहीं की – कभी नहीं की। . इतिहास कहेगा सुदामा कृष्ण के द्वार का भिखारी था…. असम्भव ऐसा कभी नहीं होगा। . यह हमारे स्वाभाव के विरुद्ध है, हमारे प्रण के प्रतिकूल है। . रुक्मिणी :- क्षमा करें दयासागर ! क्षमा करें। . द्वरिकावासी जब कहेंगे महादानी यदुवंशचन्द्र श्रीकृष्ण अपने बाल-सखा को एक पीताम्बर भी न पहना सके। . द्वार से विप्र को नंगे पाँव विदा कर दिया – तब हम इन उपलम्भों को कैसे सहन करेंगी ? . श्रीकृष्ण :- आँखों में विवशता भरकर बोले- हम विवश हो गए हैं महारानी ! हम क्या करें ? . हम जानते हैं, इतिहास कहेगा कि वृष्णिवंश के एक प्रतापी नरेश ने अपने एक मित्र को अत्यन्त विपन्न स्थिति में अपने द्वार से विदा कर दिया, किन्तु एतिहास यह कभी न कहेगा कि जिसके चरणों को कृष्ण ने अपने आँसुओं से धोया, उस दिन ब्राह्मण को अपने द्वार से खाली हाथ क्यों विदा कर दिया ? . हम जानते हैं देवी। . रुक्मिणी :- नाथ ! जिनके स्वागत के लिए आप नंगे पाँव दौड़ते गए थे, वे विप्रदेव क्या, क्या नंगे पाँव ही राजपथ पर….। . श्रीकृष्ण :- देवी ! हमारी विवशता को समझने का प्रयत्न करो। . क्या हम मित्र को मित्र के द्वारा भिखारी बन जाने देते? . हमारा प्रिय सुदामा हमें चार मुट्ठी चावल देकर जा रहा है। . उसके सहज स्नेह और वैराग्य ने हमें अपने हृदय में बन्दी बना लिया। . भगवान अश्रुपात कर रहे है और आगे कहते है………. . उन चार मुट्ठी चावलों का प्रत्युपहार देने के लिए हमारे पास कुछ भी नहीं है, कुछ भी नहीं है। . रुक्मिणी :- भक्तवत्सल भगवान् की जय।।

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest
Share on telegram
Share on email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *