प्रभु का पावन नाम

परम पिता के नाम से , करते है हम काम |
सुखमय जीवन बन रहा, लेकर प्रभु का नाम ||

कितना परम पवित्र है,प्रभु का पावन नाम |
देता है हर जीव को, जीवन में आराम||

विष्णु प्रिया के साथ में,आये पृथ्वी लोक |
अच्छे बूरे कर्म फल, देख गए परलोक ||

पालन कर्ता आप बन, रखें हमारा ध्यान |
पीड़ा संकट सब हरे , दीनबंधु भगवान ||

क्षीर सागर बिराजते, मातु रमा के संग |
होता क्या है जगत में, देखें सबके रंग ||

करे आरती हम सभी, सुबह शाम ले नाम |
जीवन बेड़ा पार हो, मिले शुद्ध परिणाम ||
ॐ श्रीं हरि 🙏

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest
Share on telegram
Share on email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *