महक उठा संसार।


गुरुअवतरण दिवस पर देखो, महक उठा संसार।
गुरुवर वंदन करतें जाना, दूर हटे अँधकार।।

भगवत भगवन मंत्र बताए, करना प्रतिदिन जाप।
जीवात्मा उद्धार तुम्हारी, दर्शन भगवन आप।।
ऐसे गुरु के चरण पखारो, जीवन करें झंकार।
गुरु अवतरण दिवस पर देखो, महक उठा संसार।।

सुख समृद्धि प्रभु जीवन करतें, जीवन हो आराम।
मात -पिता प्रसन्न हो अपने, दर्शन हो सुख धाम।।
कहते गुरुवर जीवन पथ पे, रहना इमानदार।
गुरुअवतरण दिवसपर देखो,महक उठा संसार।।

करें प्रार्थना मंदिर में हम, जिओ हजारों साल।
इक इक दिन पचास हजार का, खाएँ रबड़ी माल।।
पावन हो जन्म दिवस गुरु का, देना है उपहार।
गुरअवतरण दिवसपर देखो,महक उठा संसार।।

हनुमत के गुरु मतंग ऋषि ने, दिया ज्ञान भंडार।
राम राम का जाप करो तुम, कर देंगे उद्धार।।
राम नाम में शक्ति बहुत है,सुख हो अपरम्पार।
गुरुअवतरण दिवस पर देखो, महक उठा संसार।।

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest
Share on telegram
Share on email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *