ईश्वर और निर्वाण ।।

प्रसिद्ध झेन फकीर नानिन के पास एक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने जाकर प्रार्थना की कि, मुझे ईश्वर के संबंध में कुछ समझाएं, निर्वाण के संबंध में कुछ समझाएं। यह ध्यान का राज क्या है, इस संबंध में कुछ समझाएं!

उसने तो एक सांस में सब कुछ पूछ डाला- ईश्वर, निर्वाण, ध्यान; कुछ बचा ही नहीं। फकीर ने कहा- आप थके मांदे, पहाड़ चढ़ कर आए, माथे पर पसीने की बूंदें, बैठे जाएं, थोड़ा सुस्ता लें। तब तक मैं चाय बना दूं। एक प्याली चाय पी लें, फिर फुर्सत से बात हो। थोड़ा यात्रा का बोझ कम हो जाए, थकान मिट जाए, थोड़ा विश्राम हो जाए, तो फिर बात कर लेंगे। और यह भी हो सकता है कि शायद चाए पीते-पीते ही बात हो जाए।

अरे कौन जाने- नानिन ने कहा कि ‘प्याली में चाय ढालते-ढालते ही बात हो जाए! प्याली में चाय ढालने में ही बात हो जाए।’

प्रोफेसर तो थोड़ा हैरान हुआ कि आदमी पागल तो नहीं मालूम होता! निर्वाण, ईश्वर, ध्यान-प्याली में चाय ढालते-ढालते बात हो जाएगी! मैं भी कहां चला आया! इतनी लम्बी यात्रा करके आया हूं। भर दोपहरी में पहाड़ चढ़ा हूं। लेकिन अब आ ही गया हूं तो कम से कम चाय तो पी ही लूं। और तो कुछ ज्यादा आशा नहीं दिखती।

नानिन ने चाय बनायी, प्याली हाथ में दी। प्याली में केतली से चाय डाली और चाय डालता ही गया। प्याली भर गयी, प्याली से चाय गिरने लगी। बसी भी भर गयी। फिर तो बसी से भी चाय गिरने को होने लगी तो प्रोफेसर चिल्लाया कि रुकिए, आप होश में हैं, पागल हैं! अब चाय फर्श पर गिर जाएगी। अब एक बूंद भी चाय इस प्याली में नहीं रखी जा सकती।

फकीर ने कहा- मैं तो सोचता था कि तुममें बुद्धि नहीं है, लेकिन तुम बुद्धिमान आदमी हो! तुम्हें यह बात समझ में आ गयी कि प्याली इतनी भरी है कि इसमें एक बूंद भी चाय नहीं आ सकती और तुम्हारी भीतर की प्याली में तुम सोचते हो निर्वाण समा सकता है, ध्यान समा सकता है, ईश्वर समा सकता है? तुमने कभी नजर की कि भीतर की प्याली कितनी भरी है? लबालब भरी है!

अरे, मेरे फर्श पर चीजें गिर रही हैं तुम्हारे भीतर की प्याली से! तुम जब जाओगे, मुझे फर्श की घिस-घिस कर सफाई करनी पड़ेगी। पहले प्याली साफ करके आओ, फिर पूछना ऐसे गहरे सवाल। ये सवाल नहीं हैं कि जिनके कोई भी जवाब दे दे। पात्रता चाहिए!

‘कब जाम भरे, कब दौर चले!’

स्वभाव, जाम भी भरेगा, दौर भी चलेगा। ‘कब आए इधर मालूम नहीं!’ आना भी होगा उसका। आया ही हुआ है। ‘उट्ठे भी अगर, ठहरे भी कहां!’ मत घबड़ाओ कि साकी कहीं ऐसा न हो कि तुम्हें छोड़ कर ही चला जाए, कि किसी दूसरे के पात्र में डाल दे और तुम्हारा पात्र खाली ही रह जाए। साकी की नजर मालूम नहीं, कहां रूके, कहां न रूके, हम पर रूके न रूके।

नहीं, न वहां देर हैं न अंधेर है परमात्मा की तरफ से। परमात्मा चाहो तो परमात्मा कहो, जीवन का परम नियम कहना चाहो तो परम नियम कहो- तुम्हारी मौज। ये सिर्फ शब्दों की बातें हैं। धर्म कहना चाहो तो धर्म हो। ये सूफियों के शब्द हैं- ‘साकी की नजर’। ये सूफियों के शब्द हैं- ‘जाम’, ‘दौर का चलना।’ ये सूफियों के प्रतीक-शब्द हैं। यह सूफियाना भाषा है। मगर बड़ी प्यारी! बड़े पते की बातें हैं!

मत घबड़ाओ! बस अपने पात्र को निखार कर रखो। तुम्हारी श्रद्धा में कमी न हो, तुम्हारा समर्पण पूरा हो। फिर बात होती है। होना अपरिहार्य है।

कब जाम भरे, कब दौर चले
कब आए इधर मालूम नहीं

उट्ठे भी अगर, ठहरे भी कहां
साकी की नजर मालूम नहीं

हम चल तो पड़े हैं ज.जबा-ए दिल…!

बस तुम चलते चलो। ‘हम अक्ल की हद से भी गुजरे!’ गुजरना ही पड़ता है। अक्ल की हद में जो रह गए, वे तो व्यर्थ जीए और व्यर्थ मरे। अक्ल की हद तो बड़ी छोटी हद है। खोपड़ी की बिसात कितनी! बड़ी छोटी सी चीज है।

हम अक्ल की हद से भी गुजरे
सहरा-ए-जुनूं भी छान लिया

अब और कहां ले जाएगी
साकी की न.जर मालूम नहीं

हम चल तो पड़े हैं ज.जबा-ए दिल…!

जहां ले जाए उसकी नजर-अक्ल की हद से गुजारेगी, पागलपन में भी ले जाएगी, दीवानेपन में भी ले जाएगी- लेकिन ध्यान रखना, अक्ल के भी पार जाना होता है और दीवानेपन के भी पार जाना होता है! अक्ल से पार जाने के लिए दीवानापन काम आ जाता है। दीवानापन ऐसा ही है जैसे पैर में एक कांटा लगा हो और दूसरे कांटे से हम पहले कांटे को निकाल लें। इसलिए भक्त दीवाना हो जाता है। दीवानेपन से अक्ल का कांटा निकल जाता है। मगर फिर दीवानेपन को मत पकड़ लेना। दोनों कांटे बेकार हैं। दोनों कांटे फेंक देना। अक्ल के भी पार जाना है और दीवानेपन के भी पार जाना है। तभी पहुंचना होता है। दीवानापन भी अक्ल का ही दूसरा पहलू है; इसका ही नकारात्मक पहलू है।

और जहां ले जाए उसकी नजर, चलते चलो। अपने पर भरोसा करके बहुत तो देख लिया, कहां पहुंचे? अब उस अज्ञात पर भरोसा करके देखो। और उस अज्ञात पर भरोसे का मजा ही और है!

                   ।। ॐ परमात्मने नमः ।।



A university professor near the famous Zen Fakir Nanin went and prayed to explain something about God, explain something about Nirvana. Explain something in this regard what the secret of meditation is!

He asked everything in a breath- God, Nirvana, meditation; There is nothing left. The fakir said- You are tired, mountains come up, sweat drops on the forehead, sit, take a little break. Till then I make tea. Drink a cup of tea, then talk freely. If the burden of a little journey is reduced, fatigue disappears, if there is a little rest, then we will talk. And it may also happen that perhaps the matter may be talked about drinking and drinking.

Hey who knows- Nanin said that ‘it should be talked about by molding tea in the bowl! Let there be talk in molding tea in the bowl. ‘

The professor was a little surprised that the man does not know crazy! Nirvana, God, meditation and meditation will be talked about molding tea! Where did I go too! I have come after traveling so long. I have climbed a mountain in the afternoon. But now I have come, then at least I should drink tea. And there is not much hope.

Nanin made tea, gave the cup in hand. Put tea from the kettle in the cup and kept putting tea. The cup was filled, tea started falling from the cup. The settlement was also filled. Then even if the tea started falling from the settlement, then the professor shouted that you are conscious, you are crazy! Now the tea will fall on the floor. Now even a drop of tea cannot be kept in this cup.

The fakir said- I used to think that you do not have intelligence, but you are a wise man! You have understood that the cup is so full that even a drop of tea can come in it and in your inner cup you think that Nirvana can be absorbed, meditation can be done, can God be absorbed? Have you ever seen how full the cup is? It is full!

Hey, things are falling on my floor with a cup within you! When you go, I will have to clean the floor and clean it. First come to clean the cup, then ask such deep questions. There are no questions that anyone who gives answers. Need eligibility!

‘When filled jam, when did the round go!’

Nature, jam will also be filled, round will also work. ‘When you do not know here!’ He will also have to come. Has come. ‘Even if you stay, where too!’ Do not panic that Saki should not leave you and go, put it in someone else’s character and your character remains empty. Saki’s eyes are not known, where you stop, where did not stop, do not stop at us.

No, there is no delay nor dark from God. If you want God, then say God, if you want to say the ultimate law of life, then say the ultimate law- your pleasure. These are just words of words. If you want to say religion, then there is religion. These are the words of Sufis- ‘Saki ki sight’. These are the words of Sufis- ‘Jam’, ‘Chal Ka Chala.’ These are the symbols of Sufis. It is Sufiana language. But very sweet! There are big addresses!

Do not panic! Just keep your character enhanced. There is no lack of reverence, your surrender is complete. Then talk happens. It is unavoidable to be.

When the jam is filled, when the round Don’t know when you come here

Even if you stay Saki’s eyes are not known

We are walking, Jaba-e-Dil…!

Just go on walking. ‘We have passed through the extent of wisdom!’ Those who remain in the limits of wisdom, live wasted and died in vain. The extent of wisdom is a very small limit. How much of the skull! It is a very small thing.

We passed even by the extent of wisdom Sahara-e-Junun also filtered

Where else will you take Do not know Saki’s Nijar

We are walking, Jaba-e-Dil…!

Wherever you take it, he will pass by the extent of his eyesight, will take it in madness, will also take it in crazy- but take care, you have to go beyond the wisdom and also have to go beyond the crazyness! Deewana is useful to cross the wisdom. The crazyness is like a fork place in the leg and we take out the fork first from the second fork. Therefore, the devotee becomes crazy. Crackyness removes the thorn of wisdom. But then do not catch crazy. Both thorns are useless. To throw both forks. You have to go beyond wisdom and also have to go beyond crazy. Only then one has to reach. Crazy is also another aspect of wisdom; It is a negative aspect of this.

And where he takes his eyes, let’s go. Trust me and saw a lot, where did you reach? Now trust that unknown. And it is more fun to trust on that unknown!

।। Om Paramatmane Namah ।।

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest
Share on telegram
Share on email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *