मां का त्याग


स्मिता… लॉकर्स की चाबी कहां है?” भावेश ने सख्त लहजे में पूछा।

स्मिता बोली, आज अचानक आपको लॉकर्स की चाबी की क्या ज़रूरत पड़ गई?

“वो तुम्हारा विषय नहीं है… चाबी दो…”

“आज सुबह-सुबह इस तरह गुस्से में बोलने की वजह?”

“वजह तुम अच्छी तरह जानती हो स्मिता… मैं घर की छोटी बातों में दखल नहीं देता, लेकिन जिस बात के लिए मना कर दूं, उसका उल्लंघन मैं बर्दाश्त नहीं करता, ये तुम जानती हो… फिर भी तुमने…”

“लेकिन उसमें ऐसा क्या आसमान टूट पड़ा कि आप अपनी पत्नी से इस तरह व्यवहार करें?” स्मिता ने कहा।

“स्मिता, अगर किसी इंसान का अतीत न जानो, तो कोई भी फैसला नहीं लेना चाहिए।”

“तुम क्या जानती हो मेरी मां के बारे में?”

“मेरी मां के स्वर्गवासी होने के बाद मैं उनकी पीतल की थाली, कटोरी और चम्मच में खाना खाता था — वो तुम्हें पसंद नहीं था। तुम बार-बार कहती थी कि उन्हें कबाड़ में दे दूं। तुम्हारे नज़रिए में वो सिर्फ़ एक पुरानी थाली-कटोरी थी।”

“मैंने तुम्हें साफ़ शब्दों में कहा था कि तुम इन बर्तनों को लेकर कोई फैसला मत लेना, फिर भी तुमने वो थाली-कटोरी और चम्मच कबाड़ी को बेच दिए?”

“अगर तुम्हें मेरी मां की थाली पसंद नहीं थी, तो उनके पुराने गहनों पर भी तुम्हारा कोई हक़ नहीं है। चाबी दो, वो गहने मैं किसी गरीब को दान करना चाहता हूं।”

स्मिता बस देखती रह गई।

तभी अंदर से बेटा श्याम आया, “पापा, आप इतने गुस्से में कभी नहीं होते, आज क्या हुआ?”

मैंने आंखों में आंसू लिए कहा, “तेरी दादी और मेरी मां की एक याद को तेरी मां ने कबाड़ में बेच दिया — वो भी मेरी स्पष्ट मना करने के बाद।”

“लेकिन पापा, वो तो सिर्फ़ एक थाली…”

“बेटा, अगर उसका इतिहास जानना है तो चलो आज गांव चलते हैं… आज मैं ऑफिस नहीं जाऊंगा।”

मैं, श्याम और स्मिता — तीनों कार में बैठकर गांव की ओर निकल पड़े।

गांव के मंदिर के पास कार रोकी, अंदर गए। वहां पंडित पंड्या दादा दौड़ते आए, “अरे भिखा तू!”

स्मिता और श्याम हक्के-बक्के — एक बड़े कॉर्पोरेट कंपनी का जनरल मैनेजर, जिसकी तनख्वाह 2 लाख रुपये महीना है — उसे कोई “भिखा” कहे?

मैंने पंडितजी के चरण छुए।

उन्होंने कहा, “बहुत बड़ा आदमी बन गया बेटा…”

मैंने कहा, “सब मां और भगवान की कृपा है।”

हम मंदिर में दर्शन के लिए गए। पंड्या दादा ने कहा, “बिना खाना खाए जाने नहीं दूंगा।”

उन्होंने पूछा, “बा साथ में नहीं आईं?”

मेरी नम आंखें देखकर वो समझ गए।

बोले, “तेरी मां में ग़ज़ब का आत्मविश्वास था। पढ़ी-लिखी कम थी, लेकिन तेरा पालन-पोषण बिना पिता के किया… ऐसा कोई पिता भी नहीं कर सकता।”

फिर उन्होंने मेरे परिवार से कहा, “भिखा का असली नाम भावेश है। लेकिन गांव में सब उसे ‘भिखा’ कहकर पुकारते थे। जानते हो क्यों?”

“शांता बा के तीन बच्चे पैदा होते ही मर जाते थे। जब चौथे नंबर पर ये भावेश पैदा हुआ, तो मां ने मन्नत ली कि उसका बेटा लंबी उम्र जिए, तो वो जीवनभर चप्पल नहीं पहनेगी और एक साल तक पांच घरों से भीख मांगेगी।”

“गर्मी, सर्दी, बरसात — नंगे पांव — भीख मांगकर बेटे के लिए भोजन जुटाना कोई आसान काम नहीं।”

“भिखा तो बच गया, लेकिन एक साल बाद उसका पिता चल बसा। उस टूटे हुए समय में भी शांता बा ने हार नहीं मानी।”

“गांव का हर काम करती, और बेटे को मंदिर में पढ़ने के लिए छोड़ जाती।”

“उसका सपना था — मेरा बेटा बड़ा साहब बने।”

मैं फूट-फूट कर रो रहा था। मेरा बेटा श्याम भी दादी की बातें सुनकर रो पड़ा। पत्नी स्मिता हाथ जोड़कर बोली, “मुझे माफ़ कर दो भावेश… मां को समझने के लिए दस जन्म कम हैं…”

भावेश ने चेकबुक निकाली और पंड्या दादा से कहा, “ये दो चेक हैं — एक लाख का मंदिर के लिए, एक लाख आपके लिए। लेकिन असली काम अभी बाकी है…”

“मां जिन पांच घरों से भीख मांगती थीं, उन घरों में चलो…”

पंड्या दादा ने मुझे पांचों घर दिखाए। मैं हर वृद्ध के चरणों में गिरा और एक-एक लाख का चेक दे दिया।

रास्ते में पंड्या दादा बोले, “बेटा, लोग तेरहवीं, अस्थि विसर्जन करते हैं… लेकिन आज तूने अपनी मां को सच्चे अर्थों में मुक्त कर दिया है। तू जैसा बेटा सबको मिले…”

हम लौटने लगे। घर के पास बर्तनों की दुकान आई तो स्मिता ने कार रुकवाई, दुकान के अंदर गई और थोड़ी देर बाद बाहर आई।

उसके हाथ में मां की वही पीतल की थाली, कटोरी और चम्मच थी।

स्मिता बोली, “कल मैंने इन्हें यहीं बेचा था, आज फिर से खरीद लाई… अगर ये सेट बिक गया होता तो मैं खुद को कभी माफ नहीं कर पाती।”

“भावेश, मुझे माफ़ कर दो… मैं इतनी छोटी और कमजोर निकली कि इन बर्तनों का मूल्य समझ नहीं पाई।”

“स्मिता, मैं कौन होता हूं माफ़ करने वाला? मैंने तो बस यह समझाने की कोशिश की कि भावनाओं के रिश्ते कितने गहरे होते हैं।”

“ठीक है, लेकिन एक शर्त पर गाड़ी में बैठूंगी — अब से रोज़ मैं इन्हीं बर्तनों में खाना खाऊंगी। यही मेरी प्रायश्चित है।”

भावेश बोला, “मुझे इतना ही काफी है कि तुम्हें अपनी गलती समझ आई। तुम खाओ या मैं, यह ज़रूरी नहीं… ज़रूरी ये है कि जो भी हो, हमारे रिश्ते में आदर और समझ बनी रहे।”

“प्रेम का बंधन इतना मजबूत होना चाहिए, कि कोई तोड़ने आए तो खुद ही टूट जाए…”



Smita … Where is the key of lockers? “Bhavesh asked in a tough tone.

Smita said, what did you suddenly need the key of lockers?

“That is not your subject … give the key …”

“The reason for speaking in anger like this in this morning?”

“The reason you know very well Smita … I do not interfere in the small things of the house, but I do not tolerate the violation of what I refuse, you do not tolerate it … still you …”

“But what sky broke in it that you behave with your wife like this?” Smita said.

“Smita, if you do not know the past of a person, then no decision should be taken.”

“What do you know about my mother?”

“After my mother became a resident of my mother, I used to eat food in her brass plate, bowl and spoon-he did not like you. You used to say repeatedly to give them to the junk. In your perspective she was just an old plate-Katori.”

“I told you in clear words that you do not take any decision regarding these utensils, yet you sold that plate-Katori and spoonful of junk?”

“If you did not like my mother’s plate, then you have no right to their old jewels. Give the key, I want to donate to a poor jewelry.”

Smita kept watching the bus.

Then the son Shyam came from inside, “Papa, you are never so angry, what happened today?”

I said tears in my eyes, “Your grandmother and a memory of my mother were sold by your mother in the junk – that too after my clear refusal.”

“But father, that is just a plate …”

“Son, if you want to know his history, then let’s go to the village today … Today I will not go to office.”

I, Shyam and Smita – all three sat in the car and left for the village.

The car stopped near the village temple, went inside. Pandya Pandya Dada kept running there, “Hey, Bhikha Tu!”

Smita and Shyam Hakk-Baj-General Manager of a big corporate company, whose salary is 2 lakh rupees a month-call it “Bhikha”?

I touched Panditji’s feet.

He said, “Son has become a very big man …”

I said, “All is the grace of mother and God.”

We went to the temple to visit. Pandya Dada said, “I will not let you eat without eating.”

He asked, “Ba did not come together?”

Seeing my moist eyes, he understood.

He said, “Your mother had a lot of confidence. Educated was less, but you did your rationage without a father … no one can do this.”

Then he told my family, “Bhikha’s real name is Bhavesh. But in the village everyone used to call him ‘Bhikha’. You know why?”

“Shanta Baa’s three children used to die as soon as they were born. When this Bhavesh was born on the fourth number, the mother vowed that her son lived long, she will not wear slippers throughout her life and begged five houses for a year.”

“Summer, cold, rain – barefoot – gathering food for the son by begging is not an easy task.”

“Bhikha survived, but after a year his father passed away. Shanta Ba did not give up even in that broken time.”

“Every work of the village would do, and leave the son to study in the temple.”

“His dream was – my son became elder sir.”

I was crying bitterly. My son Shyam also wept after hearing his grandmother’s words. Wife Smita folded her hands and said, “Forgive me Bhavesh … Ten births are less to understand mother …”

Bhavesh took out the checkbook and said to Pandya Dada, “These are two checks – one lakh for the temple, one lakh for you. But the real work is still left …”

“Walk in those houses with the five houses with whom the mother used to beg …”

Pandya Dada showed me five houses. I fell at the feet of every old man and gave a check of one lakh each.

On the way, Pandya Dada said, “Son, people do thirteenth, bone immersion … But today you have freed your mother in true sense. You should meet everyone like you …”

We started returning. When the utensil shop came near the house, Smita stopped the car, went inside the shop and came out after a while.

She had the same brass plate, bowl and spoon in her hand.

Smita said, “Yesterday I had sold them here, bought them again today … If this set had been sold, I would never have forgiven myself.”

“Bhavesh, forgive me … I turned so small and weak that the value of these utensils could not be understood.”

“Smita, who is I forgiven? I just tried to explain how deep the relationships are.”

“Okay, but I will sit in the car on one condition – from now on, I will eat food in these utensils every day. This is my atonement.”

Bhavesh said, “I am enough that you understand your mistake. You eat it or I, it is not necessary that whatever it is, respect and understanding in our relationship.”

“The bond of love should be so strong that if someone comes to break, it will break itself …”

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest
Share on telegram
Share on email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *