प्रेम.
शरीरों से परे भी एक दुनिया होती है जहां प्रभुप्रेम ही प्रेम है ,
वासना का प्रवेश नहीं है !!
जहां सिर्फदेना ही देना है बदले में कुछ माँगना नहीं
कोई शिकवा नहीं ,
कोई शिकायत नहीं ,
प्रियतम प्रभु की रज़ा में राज़ी रहना !
यहाँ हार ही जीत है ,
दर्द ही दवा है……
वियोग में ही नित्य संयोग है …
लोग गोपिओं की बात करते हैं और कहते है जी
गोपिओं ने तो मर्यादाओं का हनन किया है श्रीमद भगवत महापुराण मे!!
एक भी प्रसंग बता दीजिये गोपिओं ने जहां मर्यादाओं का हनन किया है ?
गोपिओं को भगवन जिस जगह पर छोड़ कर गए थे वहां से एक इंच भी आगे नहीं गयी !!
मथुरा दूर नहीं थी भाव भी कम नहीं थे !!!
वृन्दावन से केवल एक घंटे मे पहुँच जाती वहां पर ……
पर कभी नहीं गयी क्योंकि श्यामसुंदर ने कहा था यहीं रहना मै वापिस आऊंगा लौट कर !!
गोपिओं का प्रेम कम नहीं था..
बल्कि उमड़ता हुआ छलकता हुआ प्रेम था भाव भी कम नहीं थे !!!
दशम स्कन्द को देखने से पताचलता है गोपिआं अपने घर का काम करती हैं ,
सब को खुश रखती है ,
सेवा भाव कूट कूट कर भरा है !!
गोपियाँ गाती हैं , श्यामसुंदर कि निकुंज लीलाओं को याद करती हैं ,
इंतज़ार है कि हमारे श्यामसुंदर आयेंगे कोई उत्साह कम नहीं हुआ प्रेम में देरी दूरी कहाँ मायने रखती है !!
उधर भगवन का ऐश्वर्य भी कम नहीं है द्वारिका मे
अगर चाहते तो बुला लेते बृजवासियों को ….
एक गोपिमहल या नया व्रज बना लेते रख लेते सब
गोप गोपिओं को द्वारिका मे परन्तु नहीं बनवाया !!
गोपिओं ने कभी कोई शिकायत नहीं भेजी जी !!
प्रेम ने गोपिओं को जीना सिखाया हर काले रंग की चीज़ मै उनको श्यामसुंदर ही दीखते है !!
उमड़ती काली घटाओं में ,
काली कोयल में ,
उनको श्यामसुंदर ही दीखते है ये है प्रेम की धन्यता !!
“राधा और मोहन ने, जग को, प्रीत की रीत सिखाई ……”
झूठे है सारे बंधन , सच्ची बस एक, प्रेम सगाई …….”
आज कल के प्रेम से तुलना मत किया करो गोपिओं के प्रेम की !!
प्रेम वो नहीं जो मरना सिखा दे प्रेम तो वो है जो जीना सिखा दे
आज कल लोग प्रेम मै असफल होने पर आत्महत्या कर लेते है
फंदा लगा लिया ,नस काट ली !!
ये प्रेम नहीं है ये शरीरों के प्रति आसक्ति व् भोग भोगने कि आकांक्षा है !!!
कहीं भी पूरी श्रीमद् भागवत में कहीं नहीं लिखा कि गोपियाँ कोई श्रृंगार नहीं करती ,
घर का काम काज नहीं करती,
रोती रहती हैं ,
कोई वर्णन नहीं है कि जिम्मेदारियों से भाग गयी या किसी एक भी गोपी ने आत्महत्या कर ली !!
ये जो मोहब्बत के रिश्ते हैं यहाँ बहुत सोच समझ के चलना क्योंकि….
यहाँ दीये नही दिल जलाए जाते हैं !!
सूफी लिखते हैं .. जे तू जीतना ते प्यार विच देख हार के ……
तुझे देखना इबादत पर तेरी याद बंदगी है…
खुसरो दरिया प्रेम का उलटी वाकी धार
जो उतरा सो डूब गया जो डूबा भाव से पार ll
आप सब को प्रेम भरी जय श्री कृष्ण,,,
जय जय श्री राधे….
Love. There is a world beyond bodies where Prabhuprem is love,
Lust does not enter !!
Where just to give it, don’t ask for anything in return No shikwa,
no complaints , Dear Prabhu to agree to the Lord!
Here defeat is victory, Pain is medicine ……
There is regular coincidence in disconnection itself …
People talk about gopis and say The gopis have violated the dignity in Srimad Bhagwat Mahapuran !!
Tell me a single incident where the gopis have violated the limits?
Not even an inch went ahead from the place where God left the gopis !!
Mathura was not far away, the expressions were not less !!!
Vrindavan reaches there in just one hour ……
But never went because Shyamsunder said that I will come back to stay here and return !!
The love of the gopis was no less ..
Rather, there was no lower feeling of spilling love.
Gopian detects from seeing Dasam Skanda, does his housework,
Keeps everyone happy,
Service is filled with coddling !!
The gopis sing, Shyamsunder’s Nikunj misses the pastimes,
Waiting that our Shyamsundar will come, no enthusiasm has reduced, where the delay in love is what matters !!
On the other hand, God’s opulence is no less in Dwarka If you wanted to call Brijwasis….
Everyone would keep a gopimhal or a new vera Gop Gopas were made in Dwarka but did not get it made !!
The gopis have never sent any complaint !!
Prem taught the gopis to live in every black thing, he looks at Shyamsundar !!
In the clouded black ghats,
In black cuckoo, Shyamsundar sees them the blessings of love !!
“Radha and Mohan taught Jag, Preet’s customs ……” All the bonds are false, true one, love engagement ……. “
Do not compare the love of the gopis today !!
Love is not the one who teaches to die, love is the one who teaches to live Nowadays people commit suicide when I fail in love
Pailed, cut the vein !!
This is not love, these are the aspirations of attachment and enjoyment of the bodies!!!
No one wrote anywhere in the entire Srimad Bhagwat that the gopis do not make any adornment,
Does not work at home,
Keeps crying,
There is no description that he ran away from the responsibilities or any one Gopi committed suicide !!
These are the relationships of love here, because of a lot of thinking because….
Here the hearts are not burnt here !!
Sufi writes .. J tu jeene te pyaar vich dekh hai ki …… See you to see you on prayer …
Khusro Dariya love vomit The one who got down, drowned, crossed the sinking price LL
You all love Jai Shri Krishna, Hail Hail Lord Radhe….













