मैं तो खेलूंगा होली आज राधा तेरे अंगना में ओ राधा तेरे अंगना में, ओ राधा….
लाल रंग डालूं, गुलाबी रंग डालूं डालं अबीर गुलाल, राधा तेरे अंगना में मैं तो खेलूंगा होली आज..
लहंगा रगूंगा मैं तो चुनरी रंगूगा, रंगूगां गोरे गोरे गाल, राधा तेरे अंगना में मैं तो खेलूंगा होली आज..
सखियां भी लाया संग ग्वाले भी लाया बंसी बजाऊंगा आज, राधा तेरे अंगना में मैं तो खेलूंगा होली आज..
सखियां भी खेलेंगी ग्वाले भी खेले खूब मचाएंगे धमाल, राधा तेरे अंगना में मैं तो खेलूंगा होली आज..













