Heartfelt Greetings on Hanuman Janmotsav
Warm and sincere wishes to all dear ones on the sacred occasion of Hanuman Janmotsav!
Sanskrit Verse:
Anjanī-garbha-sambhūto Hanumān Pavanātmajaḥ।
Yadā jāto Mahādevo Hanumān satya-vikramaḥ।।
(Vāyu Purāṇa, Pūrvārdha 60/73)
Meaning (Explanation):
It is said that Lord Mahadeva himself incarnated as Hanuman, the son of Anjani and the Wind God (Pavan), embodying truth, strength, and valor.
Once, Lord Shiva was seated on Mount Kailash with Goddess Sati. During a conversation, Shiva said, “Beloved! The Lord, whose divine names I constantly chant with deep emotion, is about to incarnate on Earth. All the gods wish to take birth and serve Him—why should I be left behind? I too wish to go and fulfill my eternal longing by serving Him.”
Hearing this, Sati thoughtfully replied, “My Lord! This incarnation of the Lord is meant to destroy Ravana, who is your great devotee. He has even offered his own heads in your worship. How can you take part in his destruction?”
Lord Shiva smiled and said, “Devi! Though Ravana worshipped me with devotion, he neglected one of my eleven forms. When he offered ten heads, one aspect remained unhonored. Therefore, through that very aspect, I can oppose him and serve my Lord. I have decided to incarnate through the womb of Anjana, with the blessings of the Wind God.”
Hearing this, Goddess Sati was pleased.
Thus, it is believed—based on the narrations in the Puranas—that Lord Shiva himself incarnated as Hanuman. This is also supported by Goswami Tulsidas Ji in Dohavali (142):
Jehi sarīra rati Rāma soṁ, soi ādarahīṁ sujān।
Rudra-deha taji neha-bas, bānara bhe Hanumān।।
Meaning:
The wise honor only that body which is devoted to Lord Rama. Out of pure love, Lord Shiva abandoned his Rudra form and took birth as Hanuman in the form of a vanara.
Salutations to Lord Hanuman
॥ Shri Hanumate Namah ॥
सभी स्नेहीजनों को
श्री हनुमान जन्मोत्सव के
पावन पर्व पर असीम एवं
हार्दिक शुभकामनाएं !
अंजनीगर्भसम्भूतो हनुमान् पवनात्मज:।
यदा जातो महादेवो हनुमान् सत्यविक्रम:।।
(वायुपुराण-पूर्वार्ध ६०/७३)
अर्थात, श्रीमहादेव, पवनसुत अंजनीनंदन, सत्य-विक्रमी को श्री हनुमान के रूप में अवतीर्ण हुए।
एक बार भगवान् शंकर भगवती सती के साथ कैलास-पर्वत पर विराजमान थे। प्रसंगवश भगवान् शंकर ने सती से कहा- ‘प्रिये ! जिनके नामों को रट रटकर मैं गद्गद होता रहता हूँ, वे ही मेरे प्रभु अवतार धारण करके संसार में आ रहे हैं। सभी देवता उनके साथ अवतार ग्रहण करके उनकी सेवा का सुयोग प्राप्त करना चाहते हैं, तब मैं ही उससे क्यों वंचित रहूँ ? मैं भी वहीं चलूँ और उनकी सेवा करके अपनी युग-युग की लालसा पूरी करूँ !
भगवान शंकर की यह बात सुनकर सती ने सोचकर कहा- प्रभो ! भगवान् का अवतार इस बार रावण को मारने के लिए हो रहा है। रावण आपका अनन्य भक्त है। यहाँ तक कि उसने अपने सिरों को काटकर आपको समर्पित किया है। ऐसी स्थिति में आप उसको मारने के काम में कैसे सहयोग दे सकते हैं ?
यह सुनकर भगवान् शंकर हँसने लगे। उन्होंने कहा- देवि ! जैसे रावण ने मेरी भक्ति की है, वैसे ही उसने मेरे एक अंश की अवलेहना भी तो की है। तुम जानती ही हो कि मैं ग्यारह स्वरूपों में रहता हूँ। जब उसने अपने दस सर अर्पित कर मेरी पूजा की थी, तब उसने मेरे एक अंश को बिना पूजा किये ही छोड़ दिया था। अब मैं उसी अंश से उसके विरुद्ध युद्ध करके अपने प्रभु की सेवा कर सकता हूँ। मैंने वायु देवता के द्वारा अंजना के गर्भ से अवतार लेने का निश्चय किया है। यह सुनकर भगवती सती प्रसन्न हो गयीं।
इस प्रकार भगवान् शंकर ही श्री हनुमान के रूप में अवतरित हुए, इस तथ्य की पुष्टि पुराणों की आख्यायिकाओं से होती है। गोस्वामी तुलसीदास जी भी दोहावली- १४२ में लिखा है-
जेहि सरीर रति राम सों सोइ आदरहीं सुजान।
रुद्रदेह तजि नेहबस बानर भे हनुमान।।
अर्थात, सज्जन उसी शरीर का आदर करते हैं जिसको श्रीराम से प्रेम हो। इसी स्नेहवश रुद्रदेह त्यागकर, हनुमान जी ने वानर का शरीर धारण किया। ।। श्रीहनुमते नमः ।।













