हे गोविन्द हे नटवर नागर हे मधुसूदन मोहन हो ।
राधा के संग रास रचावत मधुबन में मनमोहन हो ।।
हे गोविन्द हे नटवर नागर हे मधुसूदन मोहन हो
हे बंशीधर हे मुरलीधर हे गिरधर मनभावन हो ।
ग्वाल बाल संग धेनु चरावत बंशी मधुर बजावन हो ।।
हे गोविन्द हे नटवर नागर हे मधुसूदन मोहन हो
नन्द के लाला मुरलीवाला गोपिन्ह चीर चुरावन हो ।
राधा के संग झूला झूलत जब आवत है सावन हो ।।
हे गोविन्द हे नटवर नागर हे मधुसूदन मोहन हो
हे केशव हे मदनमुरारी हे माधव बृजमोहन हो ।
हे अनन्त हे करुणा सागर हे मधुसूदन सोहन हो
हे गोविन्द हे नटवर नागर हे मधुसूदन मोहन हो
कृपा करो हे कृष्ण कन्हैया चरन तुम्हारे पावन हो ।
आयो शरन चरन की माधव राखो शरन सुहावन हो ।।
हे गोविन्द हे नटवर नागर हे मधुसूदन मोहन हो
जय श्री राम अनीता गर्ग












