आएगी मेरी मैया, चुनरी मंगा के रखना

मंदिर सजा के रखना, दीपक जला के रखना आएगी मेरी मैया, चुनरी मंगा के रखना मंदिर सजा के रखना मंदिर सजा के रखना, दीपक जला के रखना

देखो भवानी मैया करें सिंह की सवारी, डरना नहीं है भक्तों, मैया मेरी है प्यारी सिर को झुका के रखना, अर्जी लगा के रखना दर्शन को देने मैया, ” आएंगी तेरे अंगना मंदिर सजा के रखना, दीपक जला के रखना

ऊंचे पहाड़ों वाली, मेरी मैया भद्रकाली घर में बुलाना भक्तों मेरी मैया मेहरा वाली घंटी बजाते रहना, कीर्तन भी गाते रहना, दर्शन को देने मैया, आएंगी तेरे अंगना मंदिर सजा के रखना, दीपक जला के रखना

मेरी मैया भोली भाली, भरती है झोली खाली दरबार में बुलाओ, रखती ना झोली खाली विश्वास मन में रखना, श्रद्धा से भक्ति करना दर्शन को देने मैया, आएंगी तेरे अंगना  मंदिर सजा के रखना, दीपक जला के रखना

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest
Share on telegram
Share on email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *