शेरावाली का आ गया फोन, टन टन घंटी बजी, घंटी बजी जी घंटी बजी……
पहला फोन ब्रह्मलोक में आया, ब्रह्माणी ने फोन उठाया, और ब्रह्मा से हो गयी बात, टन टन घंटी बजी, शेरावाली का आ गया फोन टन टन घंटी बजी……
दूजा फोन वैकुंठ में आया, लक्ष्मी मां ने फोन उठाया, विष्णु से हो गयी बात, टन टन घंटी बजी, शेरावाली का आ गया फोन टन टन घंटी बजी
तीजा फोन कैलाश में आया, गौरा मां ने फोन उठाया, भोले शंकर से हो गयी बात, टन टन घंटी बजी, शेरावाली का आ गया फोन टन टन घंटी बजी..
चौथा फोन अयोध्या में आया , सीता मां ने फोन उठाया, राम से हो गयी बात, टन टन घंटी बजी, शेरावाली का आ गया फोन टन टन घंटी बजी…….
पांचवा फोन गोकुल में आया, राधे जी ने फोन उठाया, कान्हा से हो गयी बात, टन टन घंटी बजी, शेरावाली का आ गया फोन टन टन घंटी बजी……
छठा फोन किष्किंधा में आया, अंजनी मां ने फोन उठाया, हनुमान जी से हो गयी बात, टन टन घंटी बजी, शेरावाली का आ गया फोन टन टन घंटी बजी……
सातवां फोन जम्मू में आया, भक्तो से ही गयी बात, टन टन घंटी बजी, शेरावाली का आ गया फोन टन टन घंटी बजी……













