गोपी कौन है ? 

गोपी, एक भाव है, स्थिति है, भक्ति मार्ग की एक अत्यंत उच्च और निर्मल अवस्था है। 

गोपी भाव का अर्थ ‘स्त्री’ बनना या बाजार से लहंगा फरियां ( गोपी ड्रेस ) खरीद कर पहन लेने से नाये है या केशी घाट पर नाचते भय वीडियो बनावे से है, बल्कि अपने भीतर उस स्त्री-सुलभ कोमलता, समर्पण और निस्वार्थ प्रेम को जगाना है जो जीव (आत्मा) का अपने आराध्य (परमात्मा) के प्रति होना चाहिए।

गोपी भाव में भगवान के लिए संसार के मोह का क्षणभर में त्याग करने की शक्ति होती है।

1 निस्वार्थ और निष्काम प्रेम – 
गोपी भाव का सबसे बड़ा लक्षण यह है कि इसमें भक्त की अपनी कोई इच्छा नहीं होती। गोपियाँ कृष्ण से इसलिए प्रेम नहीं करती थीं कि उन्हें स्वर्ग चाहिए या मोक्ष; उनका एकमात्र लक्ष्य कृष्ण को सुख पहुँचाना था।

 तत्सुख-सुखित्वम्— अर्थात् प्रियतम (कृष्ण) के सुख में ही अपना सुख मानना।

2 अनन्य भक्ति –
गोपियों ने कृष्ण के लिए समाज, लोक-लाज और यहाँ तक कि अपने परिवार की मर्यादाओं की भी चिंता नहीं की। उनके लिए कृष्ण ही सर्वस्व थे। गोपी भाव में भक्त संसार के सभी बंधनों से ऊपर उठकर केवल ईश्वर से जुड़ जाता है।

3 माधुर्य भाव –
भक्ति के पंच रसों (शांत, दास्य, सख्य, वात्सल्य और माधुर्य) में माधुर्य भाव को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। गोपी भाव इसी माधुर्य भाव की पराकाष्ठा है, जहाँ भक्त भगवान को अपने ‘प्रियतम’ या ‘स्वामी’ के रूप में देखता है।

4 देह-अध्यास का अभाव –
गोपी भाव कोई शारीरिक कामवासना नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह अध्यात्मिक है। यह शरीर के स्तर से ऊपर उठकर आत्मा का परमात्मा से मिलन है। चैतन्य महाप्रभु के अनुसार, यह प्रेम निर्मल दर्पण की तरह स्वच्छ होता है।

5 शरणागति –
गोपियों का कृष्ण के प्रति पूर्ण समर्पण था। जब कृष्ण ने वृंदावन छोड़ा और मथुरा चले गए, तब भी गोपियों का प्रेम कम नहीं हुआ, बल्कि ‘विरह’ (बिछड़न) में उनका भाव और गहरा हो गया। इसे ‘विप्रलंभ श्रृंगार’ कहा जाता है।

गोपी भाव कैसे प्राप्त होता है?
संतों के अनुसार, गोपी भाव साधना से अधिक कृपा से मिलता है। 
इसके लिए:

 अहंकार का पूर्ण त्याग आवश्यक है।
 संसार की आसक्ति छोड़कर कृष्ण में मन लगाना पड़ता है।
 मंजरी भाव या सखी भाव की उपासना की जाती है।

गोपी भाव को गहराई से समझने के लिए महारास रास पंचाध्यायी का प्रसंग सबसे महत्वपूर्ण है। जब भगवान कृष्ण ने शरद पूर्णिमा की रात को अपनी वंशी बजाई, तो गोपियों की जो प्रतिक्रिया थी, वही गोपी भाव का जीवंत उदाहरण है।

1लोक-मर्यादा का त्याग
जैसे ही वंशी की ध्वनि कानों में पड़ी, गोपियाँ अपने सारे काम छोड़कर वन की ओर दौड़ पड़ीं। भागवत पुराण वर्णन करता है कि:

 जो दूध दुह रही थीं, उन्होंने दूध आधा छोड़ दिया।
  जो भोजन परोस रही थीं, वे वैसे ही चल दीं।
  जो अपने पति या बच्चों की सेवा कर रही थीं, वे सब बंधन तोड़कर निकल पड़ीं।

2 अहंकारका मर्दन (मान भंग)
रास के दौरान जब गोपियों के मन में यह सूक्ष्म गर्व आया कि “भगवान केवल मेरे साथ नाच रहे हैं, तब कृष्ण तुरंत वहाँ से अंतर्ध्यान (गायब) हो गए।

  कृष्ण ने सिखाया कि गोपी भाव में मैं (अहंकार) के लिए कोई जगह नहीं है।
 जब गोपियाँ विरह में रोने लगीं और पूरी तरह अहंकार शून्य हो गईं, तब कृष्ण पुनः प्रकट हुए।

3 गोपी गीत: प्रेम की पराकाष्ठा
जब कृष्ण गायब हो गए, तब गोपियों ने जो विरह गीत गाया, उसे ‘गोपी गीत’ कहा जाता है। इसमें वे कहती है। 

तव कथामृतं तप्तजीवनं कविभिरीडितं कल्मषापहम्…
अर्थात् हे कृष्ण! आपकी कथाएं हमारे जैसे दुखी लोगों के लिए अमृत के समान हैं। यहाँ गोपियाँ अपनी मुक्ति नहीं, बल्कि कृष्ण के चरणों की धुल बनने की इच्छा करती हैं।

4. उद्धव का ज्ञान और गोपियों का प्रेम
यह प्रसंग सबसे प्रसिद्ध है। जब कृष्ण ने अपने ज्ञानी मित्र उद्धव को गोपियों को समझाने भेजा कि ईश्वर निराकार है, तुम योग करो, तब गोपियों ने अपने तर्क से उद्धव को निरुत्तर कर दिया।

  गोपियों ने कहा— “उद्धव! मन ना भये दस-बीस। एक हुतो सो गयौ स्याम संग, को आराधे ईस॥  (अर्थात्: हमारे पास दस-बीस मन नहीं हैं, एक ही मन था जो कृष्ण के साथ चला गया, अब हम तुम्हारे निराकार ईश्वर की पूजा किस मन से करें?)

उद्धव, जो स्वयं को बहुत बड़ा ज्ञानी समझते थे, गोपियों के चरणों की धूल बनने की प्रार्थना करने लगे। उन्होंने स्वीकार किया कि गोपी भाव के सामने सारा ज्ञान और योग फीका है।

एक बार कृष्ण ने लीला रची और उन्हें तेज सिरदर्द हुआ। उन्होंने नारद जी से कहा कि यदि मेरा कोई परम भक्त अपने चरणों की धूल (चरणामृत) मेरे माथे पर लगा दे, तो मेरा दर्द ठीक हो जाएगा।”

 नारद जी बड़े-बड़े भक्तों और रानियों के पास गए, लेकिन सब डर गए कि भगवान के सिर पर अपने पैर की धूल लगाने से उन्हें नरक मिलेगा।

  लेकिन जब नारद जी वृंदावन की गोपियों के पास पहुँचे, तो उन्होंने बिना एक पल सोचे अपने पैरों की धूल दे दी।

  उन्होंने कहा— चाहे हमें करोड़ों वर्षों तक नरक भोगना पड़े, लेकिन हमारे प्रियतम का दुःख दूर होना चाहिए।

   यही गोपी भाव का असली स्वरूप है— स्वयं के सर्वनाश की चिंता न करते हुए प्रियतम का सुख चाहना।



Gopi is a feeling, a state, a very high and pure state of the path of devotion.

The meaning of Gopi Bhava is not to become a ‘woman’ or to buy lehenga-fariyan (Gopi dress) from the market and wear it or to make a video of her dancing at Keshi Ghat, but to awaken within herself that feminine softness, dedication and selfless love that the soul should have towards its deity (God).

Gopi Bhava has the power to give up worldly attachment for God in a moment.

1 Selfless and selfless love – The biggest characteristic of Gopi Bhava is that the devotee does not have any desire of his own. The gopis did not love Krishna because they wanted heaven or salvation; His only goal was to bring happiness to Krishna.

Tatsukha-sukhitvam— that is, to consider the happiness of the beloved (Krishna) in the happiness.

2 Exclusive devotion – The Gopis did not care about society, public shame and even their family’s limits for Krishna. For him Krishna was everything. In Gopi Bhava, the devotee rises above all the bondages of the world and connects only with God.

3 melody expressions – Madhurya Bhava is considered the best among the five Rasas of devotion (Shantha, Dasya, Sakhya, Vatsalya and Madhurya). Gopi Bhava is the culmination of this Madhurya Bhava, where the devotee sees God as his ‘Beloved’ or ‘Master’.

4 Lack of body meditation – Gopi Bhava is not a physical lust, rather it is completely spiritual. This is the union of the soul with God by rising above the level of the body. According to Chaitanya Mahaprabhu, this love is as clean as a pure mirror.

5 Refuge – The Gopis had complete devotion towards Krishna. Even when Krishna left Vrindavan and went to Mathura, the love of the Gopis did not diminish, rather their feeling of ‘virah’ (separation) became deeper. This is called ‘Vipralambh Shringaar’.

How to attain Gopi Bhava? According to the saints, Gopi Bhava is achieved more by grace than by spiritual practice. For:

Complete renunciation of ego is necessary. One has to give up attachment to the world and concentrate on Krishna. Manjari Bhava or Sakhi Bhava is worshipped.

To understand Gopi Bhava deeply, the context of Maharasa Raas Panchadhyayi is most important. When Lord Krishna played his Vanshi on the night of Sharad Purnima, the reaction of the Gopis is a living example of Gopi Bhav.

1 Abandonment of public decorum As soon as the sound of Vanshi reached their ears, the Gopis left all their work and ran towards the forest. The Bhagavata Purana describes that:

Those who were milking left half the milk. Those who were serving food went on their way. All those who were serving their husbands or children broke their bonds and set out.

2 Defeating the ego (disgrace of pride) During the Raas, when this subtle pride came in the mind of the Gopis that “Lord is dancing only with me”, then Krishna immediately antardhyaan (disappeared) from there.

Krishna taught that there is no place for I (ego) in the Gopi Bhava. When the Gopis started crying in separation and became completely egoless, Krishna appeared again.

3 Gopi Geet: The pinnacle of love When Krishna disappeared, the separation song sung by the Gopis is called ‘Gopi Geet’. In this she says.

Your story is dead, tormented by the poets, and destroys the sins of the poets. That is, O Krishna! Your stories are like nectar for our suffering people. Here the gopis desire to become the dust of the feet of Krishna, but the gopis.

4. Uddhav’s knowledge and Gopis’ love This incident is the most famous. When Krishna sent his knowledgeable friend Uddhav to explain to the Gopis that God is formless, you should do yoga, then the Gopis made Uddhav speechless with their logic.

The Gopis said – “Uddhava! Man na bhaye ten-twenty. Ek huto so gayau syam sang, ko aaradhe is.” (Meaning: We do not have ten-twenty minds, there was only one mind which went with Krishna, now with which mind should we worship your formless God?)

Uddhav, who considered himself a very knowledgeable person, started praying to become the dust at the feet of the Gopis. He admitted that all knowledge and yoga pale in comparison to Gopi Bhava.

Once Krishna enacted a leela and he suffered a severe headache. He told Narad ji that if any of my devotees applies the dust of his feet (charanamrit) on my forehead, my pain will be cured.

Narad ji went to big devotees and queens, but everyone was afraid that if they applied the dust of their feet on the head of God, they would go to hell.

But when Narad ji reached the Gopis of Vrindavan, they dusted their feet without thinking a moment.

He said – Even if we have to suffer in hell for millions of years, the pain of our beloved should go away.

This is the true nature of Gopi Bhava – to want the happiness of the beloved without worrying about one’s own destruction.

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest
Share on telegram
Share on email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *