मेहनत सफलता दिखलाती है

सबको लगता है हमे सफलता पहली बार में ही मिल जाए, लेकिन सफलता तो बार बार असफल होने के बाद ही प्राप्त होती है।
हमारे जीतने का मजा तब दोगुना हो जाता है जब कोई अपने हार का इन्तजार कर रहा होता है॥
जिंदगी में हमेशा उतार चढ़ाव है। हर समय संघर्ष और चुनौतियां है। हमारे पास जो भी है हमें उसमे खुश रहना सीखना चाहिए जो हमारे पास है ही नहीं है उसके बारे में सोच कर क्यों दुखी होना।
खुशियां बड़ी बड़ी उपलब्धियों में नहीं है बल्कि छोटे-छोटे पलों को जीने में है। यह बात हमेशा ध्यान रखें कि जब भी जीवन में खुशियां आती है तो दुखों का मुकुट पहन कर आती है। इसलिए जीवन में सुख और दुख दोनों ही महत्वपूर्ण है॥
जब मनुष्य में दान देने की प्रवृत्ति जन्म लेती है, तो समाज में उसका प्रभाव बनता है। और अन्य लोग प्रेरित होते हैं। मनुष्य की सारी उपलब्धियां तभी मायने रखती है जब वह समाज के लिए कुछ अच्छा करता है।
प्रकृति से हमें देने की कला सीखनी चाहिए जैसे सूर्य हमें रोशनी एवं ऊर्जा देता है, वृक्ष हमें फल देते हैं और नदियां हमें जल देती है॥
जय श्री राधे कृष्णा
सुप्रभात

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest
Share on telegram
Share on email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *