आये अनुपम सुखद सवेरा

लय-स्वर पर नाचे मन मेरा
अन्दर का कर दूर अंधेरा
आये अनुपम सुखद सवेरा

माता सरस्वती, माता सरस्वती, वीणा के सब तार हिला दे झंकारों में प्राण मिला दे हृदय-पंक में कमल खिला दे

लय-स्वर पर नाचे मन मेरा
अन्दर का कर दूर अंधेरा

पुलकित हो धरती, पुलकित हो धरती
माता सरस्वती, माता सरस्वती, लय-स्वर पर नाचे मन मेरा अन्दर का कर दूर अंधेरा आये अनुपम सुखद सवेरा

लय-स्वर पर नाचे मन मेरा
अन्दर का कर दूर अंधेरा

मलय हवा बहती, मलय हवा बहती
माता सरस्वती, माता सरस्वती, तेरे चरणों में समर्पित हो जाऊं जीवन अपना सफल बनाऊं वीना बजा दे माता सरस्वती

निरझरणी झरती, निरझरणी झरती,
माता सरस्वती, माता सरस्वती

लय-स्वर पर नाचे मन मेरा
अन्दर का कर दूर अंधेरा

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest
Share on telegram
Share on email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *