भीतर का राग जगाओ तो कुछ बात बने

rose flower blue moon rose

प्रातः वंदन
      
           
भीतर का राग जगाओ तो कुछ बात बने
ध्यान का चिराग जलाओ तो कुछ बात बने
जल जाये अहंकार दमक उठो कुंदन से
ऐसी इक आग जलाओ तो कुछ बात बने
बाहर की होली के रंग कहां टिकते हैं
शाश्वत के फाग रचाओ तो कुछ बात बने
बोते बबूल अगर बींधेंगे कांटे ही
खुशबू का बाग लगाओ तो कुछ बात बने
टूटें सब जंजीरें अंतर-पट खुल जायें


भीतर वह राग जगाओ तो कुछ बात बने
गैरों की यारी में खोते ही पतियारा
प्रीतम से लाग लगाओ तो कुछ बात बने
भीतर का राग जगाओ तो कुछ बात बने
ध्यान का चिराग जलाओ तो कुछ बात बने
जल जाये अहंकार दमक उठो कुंदन से
ऐसी इक आग जलाओ तो कुछ बात बने।
              

होलीका दहन 🙏

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest
Share on telegram
Share on email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *